एक्सप्लोरर

बिहार: महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के निशाने पर नीतीश सरकार, लॉन्च किया 'इंदिरा शक्ति' एप और मिर्ची स्प्रे

बिहार में नीतीश सरकार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कटघरे में खड़ा करने के लिए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है.

पटना: बिहार में महागठबंधन से अलग होने के बाद कांग्रेस ने नीतीश कुमार को लेकर नरम रुख अख्तियार किया हुआ था लेकिन अब पार्टी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कांग्रेस ने आज ‘इंदिरा शक्ति’ मोबाइल एप और मिर्ची स्प्रे लॉन्च किया. इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने हालांकि सीधे तौर पर तो नीतीश सरकार पर निशाना नहीं साधा लेकिन ये जरूर कहा कि बिहार में लड़कियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं और इस बयान के अपने राजनीतिक मायने हैं.

गोहिल ने कहा कि एक पार्टी होने के नाते ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम कोई कदम उठाएं. उन्होंने कहा कि एप और स्प्रे का सुझाव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से आया था. गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड और पटना के आसरा होम कांड को लेकर हो रही चौतरफ़ा किरकिरी के बाद बिहार सरकार बैकफ़ुट पर है. बिहार में हालिया दिनों में महिला उत्पीड़न की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसे लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने का कोई मौक़ा छोड़ा नहीं है. अब बिहार में नीतीश सरकार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कटघरे में खड़ा करने के लिए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है.

महिला सुरक्षा को मुद्दा बनाकर कांग्रेस की रणनीति बिहार में नीतीश कुमार के सुशासन वाली इमेज को एक्सपोज़ करने की है. मुजफ्फरपुर कांड को लेकर नीतीश सरकार को घेरते हुए कांग्रेस ने आज महिला सुरक्षा के लिए मोबाइल एप ‘इंदिरा शक्ति’ को लॉन्च किया. गोहिल ने आज पटना में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इस एप को लॉन्च किया. इस एप के जरिए अपने को असुरक्षित पाने वाली महिलाएं तुरंत अलार्म एक्टिवेट कर मदद हासिल कर सकेंगी. इसके साथ ही शक्ति सिंह गोहिल ने इस मौके पर महिलाओं के बीच मिर्ची स्प्रे भी बांटे. इस मिर्ची स्प्रे पर राहुल गांधी की तस्वीर लगी है.

बिहार: महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के निशाने पर नीतीश सरकार, लॉन्च किया 'इंदिरा शक्ति' एप और मिर्ची स्प्रे

कांग्रेस का मानना है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. उनके साथ कहीं भी किसी भी वक्त कोई अपराधिक घटना घट सकती है लिहाजा मुश्किल वक्त में ये मिर्ची स्प्रे उनकी सुरक्षा करेगा.

वहीं कांग्रेस की इस पहल पर जेडीयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि शायद राहुल गांधी ने मिर्ची स्प्रे का टेस्ट कर लिया होगा तभी उन्हें पता है कि ये काम करेगा. अजय आलोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कभी गम्भीर रहे ही नहीं हैं. जाहिर है कांग्रेस ने अपने इस नए सियासी दांव के जरिए इस बात का संकेत दे दिया है कि फ़िलहाल नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस के मन में कोई सॉफ़्ट कॉर्नर नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
मौलाना महमूद मदनी बोले- 'मुसलमान किरायेदार नहीं, देश के हिस्सेदार हैं'
मौलाना महमूद मदनी बोले- 'मुसलमान किरायेदार नहीं, देश के हिस्सेदार हैं'
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget