एक्सप्लोरर

वोट डालने के बाद CM नीतीश कुमार बोले- चुनाव को इतना लंबा नहीं खींचना चाहिए

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव इतने लंबे समय तक नहीं कराया जाना चाहिए, एक चरण से दूसरे चरण के बीच का अंतराल अधिक था.

पटना: लोकसभा चुनाव में आज सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग हो रही है. बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भी आज पटना में राजभवन स्थित बूथ संख्या 326 पर वोट डाला. वोट डालने के बाद नीतीश कुमार एक मुद्दे पर विपक्ष के सुर में सुर मिलाते दिखे. उन्होंने एक महीने से अधिक समय तक चले चुनाव को लेकर आपत्ति जताई. सीएम ने कहा कि चुनाव कम से कम चरणों में कराया जाना चाहिए. यहां ध्यान रहे कि विपक्षी पार्टियां भी इसी तरह की मांग कर रही हैं और सात चरणों में चुनाव कराए जाने को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती रही है.

नीतीश कुमार ने कहा, ''चुनाव इतने लंबे समय तक नहीं कराया जाना चाहिए, एक चरण से दूसरे चरण के बीच का अंतराल अधिक था. मैं चाहता हूं कि सर्वदलीय बैठक में मतदान को लेकर फैसला लिया जाए. कोशिश होने चाहिए कि फरवरी-मार्च या अक्टूबर-नवंबर में मतदान हो. गर्मी होने की वजह से चुनाव प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी कम हो जाती है.''

पहली बार है जब नीतीश कुमार पटना जिले के बख्तियारपुर में वोट नहीं डाल रहे हैं. बख्तियारपुर में नीतीश कुमार का घर है. इसबार उन्होंने पटना के राजभवन स्थित मतदान केंद्र बूथ पर वोट किया.

लोकसभा चुनाव की हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

नीतीश कुमार ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. हमने काम के नाम पर वोट मांगा है. नीतीश के साथ उनके बेटे निशांत भी वोट डालने पहुंचे थे. उन्होंने कहा, ''मोदी अंकल ने नोटबंदी, जीएसटी और एयर स्ट्राइक जैसे काम किये.''

आज बिहार के नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट और जहानाबाद सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. इन सभी सीटों पर महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी, हम, वीआईपी) का मुकाबला एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) से है.

Loksabha Elections 2019 EXIT POLL: जानें ABP न्य़ूज़ पर कब, कहां और कैसे देख सकते हैं अनुमानित नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget