एक्सप्लोरर

बिहारः CM नीतीश कुमार ने पटना में स्टीमर से घाटों का किया निरीक्षण, स्थिति का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नासरीगंज घाट, दीघा घाट, एलसीटी घाट, गांधी घाट, कलेक्ट्रेट घाट, अंटा घाट, कालीघाट, बदर करनाल गंज घाट, राजा घाट, गायघाट, कंगन घाट जैसे महत्वपूर्ण जगहों का मुआयना किया.

पटनाः बिहार में छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है. जिला प्रसाशन और सरकार के अधिकारी छठ घाटों की बेहतर व्यवस्था और व्यापक इंतजाम करने में जुटी हुई है. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद घाट पहुंचकर वहां का जायजा लिया. नीतीश कुमार ने नासरीगंज घाट से स्टीमर पर सवार होकर पटना के तमाम घाटों का मुआयना किया. वहीं नीतीश कुमार ने कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी अपने अधिकारियों को दी, ताकि छठ पर्व में किसी प्रकार की परेशानी लोगों को न हो.

निरिक्षण के बाद नीतीश कुमार ने कहा, ''हम हर साल छठ पर्व से पहले निरीक्षण करते है. इस बार गंगा नदी का जलस्तर ऊपर है तो हर घाट पर बैरिकेटिंग जरूरी है और वो भी जाली के साथ. जिससे कि कोई भी व्यक्ति ज्यादा आगे ना जा सके. अब तक का जो अनुभव है उससे सुझाव देना है. छठ पर्व में सबकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए. लोक आस्था का महापर्व है छठ और जब से काम करने का मौका दिया है.''

नीतीश कुमार ने किया घाटों का भ्रमण

मुख्यमंत्री ने कहा, ''आज भी देख लिया है और छठ पर्व से पहले एक बार और देख लेंगे. लोग कितना भी बताते है लेकिन अंदर से संतुष्टि ही नहीं होती है. आए तो देखा कि काम सही ढंग से हो रहा है.''

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नासरीगंज घाट, दीघा घाट, एलसीटी घाट, गांधी घाट, कलेक्ट्रेट घाट, अंटा घाट, कालीघाट, बदर करनाल गंज घाट, राजा घाट, गायघाट, कंगन घाट जैसे महत्वपूर्ण जगहों का मुआयना किया.

CM के साथ रहे सुशील मोदी

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, विजेंद्र यादव, सुरेश शर्मा, सहित पटना जिलाधिकारी कुमार रवी, एसएसपी गरिमा मलिक और कई अधिकारीगण मौजूद रहे.

गौरतलब है बिहार में छठ पूजा का खास महत्व रहा है. इस साल छठ पूजा 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. पूजा को देखते हुए जिला प्रसाशन और पुलिस के तमाम अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था व्यापक पैमाने में सुदृढ़ करने में लगे हुए है.

बिहार उपचुनाव: असदुद्दीन औवेसी की पार्टी ने खोला खाता, कमरुल होदा ने बीजेपी की स्वीटी सिंह को दी मात

बड़ी बहस: क्या महाराष्ट्र में 50-50 वाली सरकार बनेगी ? | सीधा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget