एक्सप्लोरर

पुलवामा अटैक: शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बोले नीतीश- देश का मूड जबरदस्त, कार्रवाई करनी होगी

नीतीश कुमार ने कहा कि ये जो घटना घटी है उसमें पूरे देश के लोग एकजुट हैं. जिस तरह से कायराना हरकत किया है उसका उत्तर तो ज़रूर मिलेगा.

पटना: पटना के एयरपोर्ट पर बिहार के दो शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूरा देश इस वक्त एकजुट है. उन्होंने कहा कि ये जो घटना घटी है उसमें पूरे देश के लोग एकजुट हैं. जिस तरह का कायराना हरकत किया है उसका उत्तर तो ज़रूर मिलेगा. नीतीश कुमार ने आगे कहा कि इस घटना के बाद पूरे देश के लोगों में गुस्सा है. लोगों का जो मूड है उसके हिसाब से जबरदस्त रूप से कार्रवाई करनी होगी.

जब बिहार के मुख्यमंत्री से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को हवा देता है? इस सावल के उत्तर में उन्होंने कहा, ''ये तो जग जाहिर है. वहां आतंकवादी संगठनों को सहयोग और समर्थन मिलता है. इस तरह के आतंकवाद से आप दुनियां में जो विनाश करने की कोशिश कर रहे हैं यह किसी के लिए भी बर्दाश्त करने वाली बात नहीं है.''

नीतीश कुमार ने आगे कहा, ''हमारे बिहार के भी दो जवान शहीद हुए हैं. एक घायल भी हुए हैं. जो भी हमारे जवान शहीद हुए हैं हम सब लोग उनके परिवार के लोगों के साथ हैं और जो भी ज़रूरी है करेंगे. राज्य सरकार की तरफ से उनके बच्चों को पढ़ाने के लिए और परिवार की जो भी आवश्यकता हो उसको पूरा करने के लिए अपनी तरफ से पहल करेंगे.''

नीतीश कुमार ने कहा,'' दोनों डीएम को कह दिया गया है उनके परिवार से मिले. अब ये जवान शहीद हो गए हैं. अब उनके बच्चों को पढ़ना है, उनकी शादी है, कई तरह की बाते हैं. हमलोग सब चीजों में सहयोग करेंगे. जो कुछ भी अपने यहां नियम है उसके अलावा भी सब कुछ करेंगे. हम मदद राज्य सरकार की तरफ से भी करेंगे और सीएम रिलीफ फंड से भी.

क्या जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक हुए थे उसी तरह के कदम केंद्र को और डिफेंस को उठाने होंगे ? इस सावल के उत्तर में नीतीश ने कहा, '' कदम तो उठाना ही होगा. लेकिन इसके लिए इसके जवाब में कौन सा कदम उपयुक्त होगा ये तो निर्णय लेना उनलोगों का काम है लेकिन इसका जवाब तो मिलना ही होगा.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: पद पर रहते हुए सही जांच संभव नहीं, इस्तीफा दें नीतीश- उपेंद्र कुशवाहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget