एक्सप्लोरर

बिहार: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- ईवीएम को फुटबॉल न बनाया जाए

उन्होंने कहा,''ईवीएम के बारे में कभी ऐसा नहीं सुना था कि एक रिजल्ट आये तो ईवीएम ठीक है, दूसरा रिजल्ट आये तो ईवीएम गलत है. ईवीएम से ही मतदान होगा. विनती है कि ईवीएम को फुटबॉल ना बनाया जाए.''

पटना: पटना में दो दिनों तक अधिकारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मैराथन बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग को हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के सुझाव मिले हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों की तैनाती पर भी चर्चा हुई है.

सुनील अरोड़ा ने बताया कि राजनैतिक दलों के बॉडी गार्ड पोलिंग बूथ पर ना जाएं इसको लेकर भी पोलिंग बूथ पर चर्चा हुई. नये मतदाताओं को शामिल करने के लिए डोर टू डोर सर्विस शुरू करने की भी बात हुई. साथ ही बैठक में राजनैतिक दलों ने एक वोटर की दो जगह नाम दर्ज होने की शिकायत की.

इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रत्येक ईवीएम को वीवीपैट से जोड़े जाने को लेकर भी चर्चा हुई. अब कार्ययोजना बनाकर राजनैतिक दलों के सुझाव पर विचार करने को कहा गया है. साथ ही खर्च की सीमा के लिए आयोग के रूल बने हैं. आज से चुनाव होने तक इस विषय पर नजर रखी जाएगी.

सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार में लॉ एंड ऑडर सभी अधिकारी सजग हैं. आयोग मानता है कि सजगता हमेशा बनाने की जरूरत है. बीएलओ की तस्वीर अब बड़ी हो गई है. हर ईवीएम के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा,''2014 में एक नतीजा आया, उसके बाद दिल्ली विधानसभा का चुनाव हुआ, दोनों नतीजे अलग आए. ईवीएम के बारे में कभी ऐसा नहीं सुना था कि एक रिजल्ट आये तो ईवीएम ठीक है, दूसरा रिजल्ट आये तो ईवीएम गलत है. ईवीएम से ही मतदान होगा. विनती है कि ईवीएम को फुटबॉल ना बनाया जाए.''

अभी तक सुप्रीम कोर्ट ने भी इस विषय में कहा है कि ईवीएम के प्रयोग पर हस्तक्षेप न किया जाए. आयोग का सिस्टम किसी एक अधिकारी या कर्मी पर निर्भर नहीं है.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
Jharkhand Protest Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे छात्र, यहीं से आते-जाते हैं CM
Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे छात्र, यहीं से आते-जाते हैं CM

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget