एक्सप्लोरर

बिहार: लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव कल

लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों के लिए कुल 51 उम्मीदवार मैदान में हैं. समस्तीपुर लोकसभा सीट एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई. बाकी पांच विधानसभा सीटों के विधायक, सांसद बन गए इसलिए वहां चुनाव करना आनिवार्य हो गया.

पटना: बिहार में लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की पांच सीट किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर के उपचुनाव के लिए कल वोटिंग होनी है. इन सभी सीटों पर कुल 51 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें छह महिलाएं हैं. समस्तीपुर लोकसभा सीट जो एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान के निधन की वजह से खाली हो गई थी. 21 जुलाई को रामचंद्र पासवान का निधन हो गया. वहीं किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यहां उपचुनाव करना अनिवार्य हो गया.

पहले विधायक थे, इस बार लोकसभा चुनाव में सांसद बने हैं

किशनगंज- मोहम्मद जावेद- कांग्रेस

दरौंदा- कविता सिंह- जेडीयू

सिमरी बख्तियारपुर- दिनेश चंद्र यादव- जेडीयू

नाथनगर- अजय कुमार मंडल- जेडीयू

बेलहर- गिरधारी यादव- जेडीयू

समस्तीपुर- समस्तीपुर लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में आठ उम्मीदवार हैं जिनमें दो महिला और तीन निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं. इस सीट पर सीधा मुकाबला एलजेपी उम्मीदवार और दिवंगत पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज और कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार के बीच माना जा रहा है.

किशनगंज- किशनगंज विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में आठ उम्मीदवार डटे हुए हैं जिनमें दो महिला और चार निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं. इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार सायदा बानो और बीजेपी प्रत्याशी स्वीटी सिंह के बीच है.

सिमरी बख्तियारपुर- सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में छह उम्मीदवार हैं. इसमें एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है. इस सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार अरूण यादव और आरजेडी प्रत्याशी जफर आलम के बीच है.

दरौंदा- दरौंदा विधानसभा सीट 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसमें सात निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं. इस सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार अजय सिंह और आरजेडी प्रत्याशी उमेश सिंह के बीच है.

नाथनगर- नाथनगर विधानसभा सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें दो महिलाएं और सात निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं. इस सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल और आरजेडी प्रत्याशी राबिया खातून के बीच है.

बेलहर- बेलहर विधानसभा सीट पर पर चार उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार लालधारी यादव और आरजेडी प्रत्याशी रामदेव यादव के बीच है. इन सभी सीटों के लिए मतदान करने वाले कुल मतदाताओं की संख्या 3227282 हैं जिनमें 1526867 महिला मतदाता, 4113 सर्विस इलेक्टर्स और 82 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
गुरुग्राम: 2 साल की मासूम को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से कूदा पिता, दोनों की दर्दनाक मौत
गुरुग्राम: 2 साल की मासूम को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से कूदा पिता, दोनों की दर्दनाक मौत
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget