एक्सप्लोरर

बिहार उपचुनाव: महागठबंधन के साथ लड़ें या अकेले, आज कांग्रेस के आलाकमान का फैसला संभव

पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा कि बिहार कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है. उम्मीद है कि शनिवार को इसको लेकर फैसला हो जाएगा कि बिहार में अकेले लड़ना है या फिर महागठबंधन के साथ मैदान में उतरना है.

नई दिल्ली: बिहार में पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव में कांग्रेस की राज्य इकाई अकेले उतरने के पक्ष में है. हालांकि पार्टी आलाकमान शनिवार को इस बारे में अंतिम निर्णय ले सकता है कि प्रदेश इकाई की राय के मुताबिक कदम उठाया जाए या फिर महागठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाए. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष मदनमोहन झा, प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और कुछ दूसरे सीनियर नेता शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया से मुलाकात कर सकते हैं. इस बैठक में सोनिया को कांग्रेस की बिहार इकाई से अवगत कराया जाएगा और फिर आलाकमान कोई अंतिम फैसला लेगा.

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘बिहार के कांग्रेस नेताओं में ज्यादातर ने अकेले चुनाव लड़ने की पैरवी की है. इस बारे में सोनिया जी को फैसला करना है. उम्मीद है कि शनिवार को कोई न कोई फैसला हो जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन सभी सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों की सूची भी तैयार कर ली है. अगर कांग्रेस आलाकमान अकेले जाने के पक्ष में निर्णय लेता है तो हमारे पास मजबूत उम्मीदवार हैं.’’

समस्तीपुर संसदीय सीट एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान का हाल में निधन होने के कारण खाली हुई थी. नाथनगर, किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा और बेलहर विधानसभा सीट यहां के विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से खाली हुई.

उधर, बिहार में पांच दलों के विपक्षी महागठबंधन का नेतृत्व कर रही लालू प्रसाद की पार्टी राजद नाथनगर, सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. पार्टी ने यह भी कहा था कि दारौंदा के लिए उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी. गौरतलब है कि आरजेडी के इस एकतरफा फैसले से नाराज, बुधवार को भागलपुर पहुंचे हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने नाथनगर सीट पर अपनी पार्टी के अजय राय की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए आरजेडी पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
'लाडकी बहिन योजना' के पैसे महिलाएं शॉपिंग में उड़ा देती हैं? मंत्री अदिति तटकरे के बयान पर बवाल
'लाडकी बहिन योजना' के पैसे महिलाएं शॉपिंग में उड़ा देती हैं? मंत्री अदिति तटकरे के बयान पर बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget