एक्सप्लोरर

बिहार: सुशील मोदी ने पेश किया दो लाख करोड़ से अधिक का बजट, शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च

इस बजट के तहत सरकार की तरफ से चलाए जा रहे वार्षिक स्कीम का बजट वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 1,00,000.98 करोड़ रुपये रखा गया है. ये वित्तीय वर्ष 2018-19 के 91,794.73 करोड़ रुपये के मुकाबले 8,206.25 करोड़ रुपये अधिक है.

नई दिल्ली: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने 10वीं बार बिहार विधानमंडल में वर्ष 2019-20 का वार्षिक बजट पेश किया. मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कुल 2,00,501.01 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है. इस बार के बजट में पिछले बजट के मुकाबले 23,510.74 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है. वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 1,76,990.27 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था.

इस बजट के तहत सरकार की तरफ से चलाए जा रहे वार्षिक स्कीम का बजट वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 1,00,000.98 करोड़ रुपये रखा गया है. ये वित्तीय वर्ष 2018-19 के 91,794.73 करोड़ रुपये के मुकाबले 8,206.25 करोड़ रुपये अधिक है.

किस क्षेत्र में कितने पैसे खर्च किए जाएंगे

शिक्षा विभाग- 20309.03 करोड़ रुपये

ग्रामीण विकास विभाग- 15814.87 करोड़ रुपये

ग्रामीण कार्य विभाग- 9896.97 करोड़ रुपये

समाज कल्याण विभाग- 6997.63 करोड़ रुपये

पथ निर्माण विभाग- 5936.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य विभाग- 5149.45 करोड़ रुपये

उर्जा विभाग- 4583.13 करोड़ रुपये

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग- 3225.34 करोड़ रुपये

पंचायती राज विभाग- 3114 करोड़ रुपये

नगर विकास एवं आवास विभाग- 3075 करोड़ रुपये

अन्य विभाग- 21898.64 करोड़ रुपये

राजकोषीय बचत और घाटा 

वित्तीय वर्ष 2019-20 में 21,516 करोड़ रपुय राजस्व बचत रहने का अनुमान है जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी राज्य की जीडीपी 5,72,827 करोड़ रुपये का 3.76 फीसदी है. वित्तीय वर्ष 2019-20 में 16,101.05 करोड़ रुपये राजकोषीय घाटा रहने का अनुमान है जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी राज्य की कुल जीडीपी 5,72,827 करोड़ रुपये का 2.81 फीसदी है.

सुशील मोदी ने बजट पेश करने के दौरान पढ़ा ये शेर

नजर को बदलो तो नजारे बदल जाते हैं

सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते हैं

कश्तियां बदलने की जरुरत नहीं

दिशा को बदलो तो किनारे

खुद ब खुद बदल जाते हैं

बिहार की खुदरा महंगाई दर

बजट पेश करने के दौरान सुशील मोदी ने कहा कि वर्ष 2017-18 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) यानी बिहार की खुदरा महंगाई दर पूरे देश के मुकाबले कम है. पूरे देश की 3.6 की तुलना में बिार की खुदरा महंगाई दर 2.7 है. केरल की 6, तमिलनाडू की 4.9, महाराष्ट्र की 4.1 फीसदी की तुलना में बिहार का खुदरा महंगाई दर मात्र 2.7 है. साल 2013 की तुलना में साल 2018 में बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना में महंगाई दर में सर्वाधिक गिरावट देखी गई.

सुशील मोदी ने कहा कि वर्ष 2019-20 में छपरा, पूर्णिया, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, वैशाली, झंझारपुर, सिवान, बक्सर, भोजपुर और जमुई में 11 नये मेडिकल कॉलेज और रहुई और नालन्दा में एक दंत विज्ञान महाविद्यालय का निर्माण शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पटना स्थित इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में लगभग 138 करोड़ रुपये के खर्च से 100 बेड वाला राज्य स्तरीय कैंसर संस्थान का निर्माण आगामी 20 महीनों में पूरा हो जाएगा.

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2019-20 में पटना स्थित नालन्दा मेडिकल कॉलेज के परिसर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र की शाखा स्थापित की जाएगी जहां लैब की सुविधा के साथ-साथ रोगों के अनुसंधान का कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 से अररिया, किशनगंज और नवादा जिला में स्थापित नए इंजीनियरिंग कॉलेज में सेशन शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 में राज्य के सात इंजीनियरिंग कॉलेज और 12 पॉलिटेक्निक संस्थानों में उपलब्ध भूमि पर 250 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget