एक्सप्लोरर

बिहार: कबाड़ में बेच दीं 10वीं की 42 हजार कॉपियां, कबाड़ी गिरफ्तार

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक रशीद जमां ने बताया, "स्कूल के स्ट्रांग रूम से आदेशपाल छठू सिंह ने कॉपियों को निकाल कर बेचा था. कॉपियों को ऑटो से ले जाकर कबाड़ दुकान तक पहुंचाया गया. कपियां तीन से पांच जून के बीच में बेची गईं."

गोपालगंज: बिहार बोर्ड की 10वीं के नतीजे से पहले ही गोपालगंज केंद्र से 42 हजार से ज्यादा आंसर शीट्स के गायब होने के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया. पुलिस ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपियां) एक कबाड़ दुकानदार को बेची गई हैं. पुलिस ने कबाड़ दुकानदार और स्कूल से कबाड़ दुकान तक कॉपियां पहुंचाने वाले ऑटो वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक रशीद जमां ने शनिवार को बताया कि एसआईटी के अब तक के अनुसंधान के मुताबिक शहर के एस़ एस़ बालिका उच्च विद्यालय के स्ट्रांग रूम से गायब मैट्रिक की करीब 42 हजार कॉपियों को स्कूल के आदेशपाल छठू सिंह ने एक कबाड़ दुकानदार के हाथों बेचा था. उन्होंने बताया कि शहर के हजियापुर के कबाड़ व्यवसायी और एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है. कबाड़ व्यवसायी पप्पू गुप्ता बरौली के सिसई गांव का रहने वाला है जबकि ऑटो चालक संजय कुमार हजियापुर के कैथवलिया निवासी है.

रशीद जमां ने बताया कि दोनों ने पूछताछ के बाद यह स्वीकार किया है कि रद्दी के नाम पर स्कूल से बड़ी मात्रा में कागजात खरीदे थे. पुलिस ने कबाड़ व्यवसायी की दुकान से एक आंसर शीट और पांच खाली बैग भी बरामद किए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस अब दूसरे कबाड़ की दुकानों को चिह्न्ति कर कॉपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस को आशंका है कि कबाड़ से कॉपी खरीदने के बाद उसे दूसरे जिले या फिर राज्य से बाहर इसके बड़े कारोबारियों के हाथों बेच दिया गया हो.

जमां ने बताया, "स्कूल के स्ट्रांग रूम से आदेशपाल छठू सिंह ने कॉपियों को निकाल कर बेचा था. कॉपियों को ऑटो से ले जाकर कबाड़ दुकान तक पहुंचाया गया. कपियां तीन से पांच जून के बीच में बेची गईं."

गौरतलब है कि एस़ एस़ बालिका उच्च विद्यालय में नवादा जिले की 10वीं कक्षा की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया था. इसी क्रम में जब टॉपर छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की मांग बीएसईबी द्वारा की गई तो स्ट्रांग रूम से 42 हजार से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं गायब पाई गई थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
Delhi News: पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget