एक्सप्लोरर

बीजेपी के बैनर तले बिहारी बाबू का कार्यक्रम, लगे लालू-राबड़ी जिंदाबाद के नारे

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ''मैं वो नहीं जो सिर्फ वादा करता हूं, जैसे सबके अकाउंट में 15 लाख रुपया डालने का वादा.'' लोगों ने खूब तालियां बजाई. उन्होंने कहा, ''तरह-तरह की बात उड़ाई जाती है. मेरे ऊपर आजतक अभी तक आरोप नहीं लगा.''

पटना: बिहार की राजधानी पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर फतुहा के सुकुलपुर इलाके में पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी के बैनर तले एक कार्यक्रम में आए थे. ये गांव पटना बख्तियारपुर फोर लेन से सटा हुआ है. बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के स्वागत के लिए घोड़ा और बैंड बाजा का इंतज़ाम था. इस गांव में लालू यादव के खूब समर्थक हैं. शत्रुघ्न सिन्हा जिस मंच पर बैठे थे वहां बीजेपी के तमाम बड़े चहरे की तस्वीर थी. लेकिन जब शत्रुघ्न सिन्हा बोलने उठे तो सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को ही निशाने पर लिया.

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ''मैं वो नहीं जो सिर्फ वादा करता हूं, जैसे सबके अकाउंट में 15 लाख रुपया डालने का वादा.'' लोगों ने खूब तालियां बजाई. उन्होंने कहा, ''तरह-तरह की बात उड़ाई जाती है. मेरे ऊपर आजतक अभी तक आरोप नहीं लगा.'' इसी बीच वहां 'लालू-राबड़ी ज़िंदाबाद', 'बिहारी बाबू मत घबराना हम तुम्हारे साथ हैं' के नारे लगने लगे. उत्साहित शत्रुध्न ने कहा, ''मैं मंत्री बनने नहीं आया मैं ढंग का संतरी बन जाऊं यही बहुत है. अटल जी के समय में मंत्री की पूछ थी, आजकल तो सारा काम पीएमओ से होता है. आजकल तानशाही है.''

केंद्र सरकार पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ''अचानक नोटबन्दी कर दी. मैंने आवाज़ उठाई. कितने लोग तबाह हो गए. जब मैं बोला तो मुझे बागी कह दिया. नीम पर करेला चढ़ा नोटबन्दी के बाद जीएसटी लागू कर दिया. ये आज़ादी नहीं गुलामी हो गई. लोगों ने कहा आप बगावत कर रहे हैं, सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम बागी हैं.''

बीजेपी सांसद ने कहा, ''देश का कोई मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कह सकता है कि मैंने कभी अपने लिए मांगा? जो खुद भिखारी हो वो क्या देगा. लोग कहते हैं कि इसबार टिकट मांग कर देखिए. मुझे टिकट नहीं दोगे तो कौन सा पुण्य कर लोगे? मुझे हर दल में लोग चाहते हैं. लालू यादव से जेल में मिलने गया था. तेजस्वी ने कहा शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के गौरव हैं.''

अगर पीएम दिग्विजय, मुलायम या लालू यादव के यहां जाते हैं तो वो ठीक है अगर हम गए तो वो गलत. शत्रुघ्न सिन्हा ने इशारों में लालू यादव को राम बताया. उन्होंने कहा, ''आपके राम का छोटा भाई शत्रुघ्न आपके सामने है. सिच्यूशन जो भी हो लोकेशन यही होगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget