एक्सप्लोरर

बिहार: बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय ने कहा- राज्य में अब बीजेपी का सीएम होना चाहिए

सच्चिदानंद राय के इस बयान को बीजेपी ने खारिज कर दिया. वहीं जेडीयू कहा कि ये बयान सच्चिदानंद राय की हैसियत से बाहर की है. जेडीयू ने कहा कि बीजेपी को संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे बयानों पर रोक लगानी चाहिए.

पटना: बिहार में बीजेपी के एमएलसी सच्चिदानंद राय ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे एनडीए में असहज स्थिति पैदा हो सकती है. बीजेपी के एमएलसी ने कहा कि बिहार में अब बीजेपी का सीएम होना चाहिए. सच्चिदानंद राय के इस बयान को बीजेपी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया तो जेडीयू ने कहा कि ऐसे बयानों पर बीजेपी को रोक लगानी चाहिए. सच्चिदानंद राय ने अपने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि ये एक आम बीजेपी कार्यकर्ता की मांग है. क्यों नहीं बीजेपी का सीएम होना चाहिए. नीतीश कुमार पंद्रह सालों से सीएम हैं.

बीजेपी की प्रतिक्रिया

बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि बीजेपी संगठन और विचारधारा की पार्टी है. इस पार्टी के भीतर एक इंटरनल डेमोक्रेसी है जहां पर कोई भी व्यक्ति अपनी बात रख सकता है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति इस दायरे से बाहर जा कर बात करता है तो ये उसका निजी मत होगा, पार्टी इससे इत्तेफाक नहीं रखती. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सच्चिदानंद राय ने जो बात कही है उसे पार्टी पूरी तरह से खारिज करती है.

जेडीयू की प्रतिक्रिया

वहीं जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि ऐसे बयान सच्चिदानंद सिंह की हैसियत से बाहर की है. उन्होंने बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में जहर घोलने की कोशिश की है, वो कतई स्वीकार नहीं है. इस तरह के बयान पर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को जरूर संज्ञान लेना चाहिए. राजीव रंजन ने कहा कि उनकी कुंठा या हताशा लोकसभा टिकट नहीं मिलने की वजह से है लेकिन ये उनकी पार्टी का मसला है. ऐसे बयानों पर बीजेपी को निश्चित तौर पर रोक लगानी चाहिए.

बता दें कि सच्चिदानंद राय बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट से टिकट चाहते थे लेकिन बीजेपी ने मौजूदा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर ही भरोसा जताया. जिसके बाद सच्चिदानंद नाराज हो गए थे. इस सीट पर छठे चरण के तहत 12 मई को वोटिंग हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget