एक्सप्लोरर

बीजेपी कोटे के मंत्री ने कहा- नीतीश खुद आए थे, हम बुलाने नहीं गए थे, अब सफाई देने में जुटी BJP

नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री बने प्रमोद कुमार ने ऐसा बयान दे दिया है कि बीजेपी को अब सफाई देनी पड़ी रही है. उन्होंने कहा है कि नीतीश बीजेपी में खुद आए थे हम उन्हें बुलाने नहीं गए.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री बने प्रमोद कुमार ने ऐसा बयान दे दिया है कि बीजेपी को अब सफाई देनी पड़ रही है. दरअसल उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार यह बोल गए कि नीतीश कुमार को बीजेपी बुलाने नहीं गई थी बल्कि वे खुद बीजेपी के पास आए थे.

मंत्री प्रमोद कुमार के बयान को बीजेपी जहां ज़्यादा तरजीह नहीं दिए जाने की बात कहकर मामला खत्म करने में लग गई है तो वहीं जेडीयू बीजेपी से उनके खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद कर रही है. बीजेपी प्रवक्ता संजय टाइगर इसे पुराना मामला बता दबाने की कोशिश कर रहे. उन्होंने कहा, "गठबंधन तभी बनता है जब सभी दल चाहते हैं. आपसी सहमति और समन्वय के आधार पर ही गठबंधन चलता है. बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बखुबी चल रही है और राज्य की बेहतरी के लिए काम कर रही है.''

संजय टाइगर ने कहा,''जब हम एकसाथ नहीं थे, तब हमने किस पार्टी के विरोध में क्या कहा, आज वह बात अनुचित भी है. आज उस बयान का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने तब के बात का उल्लेख किया था. जब हमलोग गठबंधन में नहीं थे. स्वभाविक है, जब हमलोग एकसाथ नहीं थे,परस्पर विरोध चलता रहता है. लेकिन उन बातों के जिक्र का न संदर्भ है और न अवसर है और न कोई मतलब है.''

वहीं इस मामले पर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने बीजेपी को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा,'' यह शर्मनाक और निंदनीय बयान है. उन्होंने मंत्रिपरिषद् में रहते हुए एक गैर-जिम्मेदार राजनेता का आचरण किया है. जो कतई क्षमा योग्य नहीं है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को प्रमोद कुमार के बयान का संज्ञान लेना चाहिए और कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन केवल कुछ दलों का अलायंस नहीं है, जनता की उम्मीदों का प्रतीक है. जहां भी एनडीए की सरकार है, लोगों ने काफी उम्मीद के साथ सरकार को जिम्मेदारी दी है. गठबंधन धर्म को प्रभावित करने का काम उन्होंने किया है, हम उसकी कठोरतम शब्दों में भर्तसना करते हैं. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से अविलंब कार्रवाई की मांग करते हैं."

वहीं नीतीश के मंत्री के इस बयान पर आरजेडी ने चुटकी ली है. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इससे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का ये आरोप सिद्ध हुआ कि नीतीश कुमार ने सृजन के डर से बीजेपी का दामन थाम लिया. उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी प्रमोद कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार, बीजेपी के पास गए थे. बीजेपी उनके पास नहीं गई थी.

शक्ति सिंह ने आगे कहा, ''जो व्यक्ति मंत्रिमंडल में रहकर मंत्रिमंडल प्रमुख के खिलाफ बोलता हो, इससे साफ है कि बीजेपी और जेडीयू में खींचतान है. सुशील मोदी भी बोल देंगे कि नीतीश कुमार जी दो परसेंट वाले हैं, उनकी बिहार में क्या जरूरत है. नीतीश कुमार में दम है तो बीजेपी के मंत्री को बर्खास्त करके दिखाएं. लेकिन ये कुछ नहीं करेंगे, हर तरह का अपमान सहना इनकी मजबूरी हो गई है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: 17वां रोजा मुकम्मल, रमजान का दूसरा अशरा खत्म होने के करीब, तीसरे की तैयारी शुरू
गोरखपुर: 17वां रोजा मुकम्मल, रमजान का दूसरा अशरा खत्म होने के करीब, तीसरे की तैयारी शुरू
Maharashtra News: किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का BJP के खिलाफ बड़ा मार्च, कल कई जगहों पर लग सकता है लंबा जाम
महाराष्ट्र: किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का BJP के खिलाफ मार्च, कल कई जगहों पर लग सकता है लंबा जाम
UP News: 'अति-दुर्भाग्यपूर्ण! वे आदिवासी समाज...' राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर मायावती की एंट्री
'अति-दुर्भाग्यपूर्ण! वे आदिवासी समाज...' राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर मायावती की एंट्री
UP News: 'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे आप
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
Embed widget