एक्सप्लोरर

बिहार: सवर्णों के बंद से आम जीवन प्रभावित, सड़कों पर लगाया जाम, ट्रेनें भी प्रभावित

पटना शहर में बंद समर्थकों ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेनों को रोका. मुजफ्फरपुर में बंद समर्थकों ने सीतामढी, दरभंगा, छपरा और पटना जाने वाले मुख्य मार्गों राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28, 57, 77 और 102 को जाम किया और सड़क पर आगजनी की.

पटना: बिहार में एससी-एसटी कानून के विरोध में सवर्ण समुदायों के राष्ट्रव्यापी बंद की वजह से गुरूवार को आम जनजीवन प्रभावित हुआ. राजधानी पटना में बंद समर्थकों ने शहर के व्यस्तम डाकबंगला चौराहे के पास वीरचंद पटेल रोड स्थित बीजेपी और जेडीयू के प्रदेश मुख्यालयों के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने जिस दल को वोट दिया उन्होंने उनके साथ धोखा किया.

पटना शहर में बंद समर्थकों ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेनों को रोका. मुजफ्फरपुर में बंद समर्थकों ने सीतामढी, दरभंगा, छपरा और पटना जाने वाले मुख्य मार्गों राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28, 57, 77 और 102 को जाम किया और सड़क पर आगजनी की. बंद के दौरान जगह जगह से हंगामे और मारपीट की खबरें हैं.

इसी के चलते मुजफ्फरपुर में अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन कई घंटे से खड़ी है. मुजफ्फरपुर शहर में बंद समर्थकों ने बीजेपी से बिहार सरकार में मंत्री सुरेश शर्मा के घर के पास कलमबाग चौक पर जाम लगाया. बंद समर्थकों ने शहर स्थित एलएस कॉलेज विश्वविद्यालय को बंद करवा दिया और लोगों को पैदल चलने से भी रोका.

गया जिले में बंद समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 82 को दो स्थानों पर जाम कर यातायात बाधित किया. दरभंगा में बंद की वजह से दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को एक घंटे तक, सहरसा से आने वाली जानकी एक्सप्रेस ट्रेन को 50 मिनट तक लहेरियासराय स्टेशन पर रोका गया.

दरभंगा शहर में बड़ी संख्या में दुकानें बंद हैं. मिथिला विश्वविद्यालय, के एस डी एस विश्वविद्यालय सहित स्कूल और कालेज बंद हैं. बेगूसराय में एससी-एसटी कानून का विरोध कर रहे लोगों ने एनएच 28 एवं 31 और राजकीय राजमार्ग 55 को विभिन्न स्थानों पर अवरुद्ध किया. जहानाबाद, मुंगेर, भागलपुर, नालंदा जिला मुख्यालय, नवादा आदि जिलों में भी विभिन्न स्थानों से आंदोलनकारियों की तरफ से सड़क और रेलमार्ग रोकने की खबरें हैं.

जमालपुर-किउल रेलखंड के मसुदन रेलवे स्टेशन पर भागलपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को कई घंटे तक रोककर रखा गया. डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और सियालदह वाराणसी अपर इंडिया एक्सप्रेस ट्रेन जहां जमालपुर रेलवे स्टेशन पर काफी देर से खड़ी हैं वहीं साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस को कजरा में रोके रखा गया है. इसके साथ ही सहरसा-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन मुंगेर स्टेशन में खड़ी है. भोजपुर, समस्तीपुर, शिवहर, लखीसराय, मधुबनी सहित दूसरे स्थानों पर भी बंद समर्थकों ने सड़क जाम और प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
कश्मीर लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
कश्मीर में लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget