एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने आरजेडी को दिया झटका, पांचों सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही

बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव वीरेंद्र राठौर ने कहा कि संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है. उन्होंने कहा कि लिस्ट को फाइनल करने के लिए पार्टी आलाकमान के पास भेजा जाएगा.

पटना: बिहार में महागठबंधन में संकट गहराता चला जा रहा है. अब महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही है. सीटों को लेकर पहले से ही आरजेडी, हम और वीआईपी में ठनी है इस बीच कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारने की बात कह कर सियासी पारा चढ़ा दिया है.

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बिहार के प्रभारी सचिव वीरेंद्र राठौर ने गुरुवार को कहा कि 25 सितंबर को पार्टी की राज्य चुनाव समिति की बैठक के दौरान नेताओं ने विचार व्यक्त किया गया कि सभी पांच सीटों के लिए हमारे पास मजबूत उम्मीदवार हैं. उन्होंने कहा कि संभावित उम्मीदवारों की सूची भी तैयार कर ली गई है और हम उसे पार्टी के आलाकमान को अंतिम रूप से स्वीकृति देने के लिए आगे बढ़ाएंगे.

समस्तीपुर संसदीय सीट एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान का हाल में निधन होने के कारण खाली हुई थी वहीं नाथनगर, किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा और बेलहर विधानसभा सीट यहां के विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने पर खाली हुई है.

बता दें कि आरजेडी ने चार विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. आरजेडी के इस एकतरफा फैसले से नाराज जीतन राम मांझी ने नाथनगर सीट पर अपनी पार्टी के अजय राय की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए आरजेडी पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था. मांझी ने आरजेडी यह भी आरोप लगाया था कि वह ऐसा करके बीजेपी को मदद कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार नामांकन के अंतिम दिन 30 सितंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

वहीं महागठबंधन में शामिल पूर्व बॉलीवुड सेट डिजाइनर और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बुधवार को कहा, “हम सिमरी बख्तियारपुर से मैदान में उतरेंगे. उम्मीदवार की जल्द ही घोषणा की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 28 सितंबर को होगी. हम नाथनगर में मांझी के उम्मीदवार का भी समर्थन करेंगे. हम अन्य सभी सीटों पर महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे जहां उपचुनाव निर्धारित हैं.’’

महागठबंधन में शामिल पांचवें दल पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है. इस बीच आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि कांग्रेस को अपने रुख की समीक्षा करने के लिए राजी किया जाएगा. आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि राजनीति में कुछ भी खत्म नहीं होता है. संभावनाएं बनी रहती हैं. कांग्रेस हमारी पुरानी सहयोगी है. हम उनके नेताओं के साथ मतभेदों को सुलझाएंगे और एकजुट मोर्चा बनाएंगे. आरजेडी के दूसरे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस के इस कदम पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे अपने रुख पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
गुनाह की कमाई से खरीदी संपत्ति पर नहीं मिलेगी राहत, हो सकती है जब्त, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
गुनाह की कमाई से खरीदी संपत्ति पर नहीं मिलेगी राहत, हो सकती है जब्त, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार और हरियाणा के राज्यसभा चुनाव होंगे रद्द! कांग्रेस सांसद की मांग के बाद हलचल
Live: बिहार और हरियाणा के राज्यसभा चुनाव होंगे रद्द! कांग्रेस सांसद की मांग के बाद हलचल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget