एक्सप्लोरर

बिहार: नवादा में बिजली गिरने से आठ की मौत, सीएम ने चार-चार लाख रुपये के मुआवजे का किया एलान

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने का एलान किया है. मृतकों की पहचान रमेश मांझी, छोटू मांझी, गणेश मांझी और मोनू, प्रवेश कुमार, छोटू मांझी और मुन्नी लाल मांझी के तौर पर हुई है. इसमें घायल लोगों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

नवादा: बिहार में शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से सात बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए. सदर, नवादा के अनुमंडलीय अधिकारी अनु कुमार के अनुसार वे सभी कलिचक थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धनपुर मुसहारी गांव के रहने वाले थे और बारिश के कारण उन्होंने एक पेड़ के नीचे शरण ली थी. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रमेश मांझी (26), छोटू मांझी, गणेश मांझी और मोनू मांझी (सभी की उम्र 15 वर्ष थी), प्रवेश कुमार (10), छोटू मांझी (8) और मुन्नी लाल मांझी (5) के तौर पर हुई है.

अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा अन्य आठ लोग झुलसे हैं और उनका सदर अस्पताल में इलाज जारी है. घायलों में से एक की हालत गंभीर थी जिसे निकटवर्ती नालंदा जिले के पावापुरी में भर्ती कराया गया है. इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार वालों को चार-चार लाख रुपए देने का एलान किया.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार घायलों को उचित चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए उन्होंने निर्देश भी जारी किए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा’ के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राहत राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में किसान आंदोलन, CM हाउस तक मार्च, बेनतीजा रही सरकार से बात
भोपाल में किसान आंदोलन, CM हाउस तक मार्च, बेनतीजा रही सरकार से बात
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget