एक्सप्लोरर

दार्जिलिंग और शिमला टॉय ट्रेन रूट की तर्ज पर विकसित होगा बहराइच-मैलानी रेलमार्ग

उत्तर प्रदेश में दुधवा नेशनल पार्क तक पर्यटकों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने यूपी सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक बहराइच-मैलानी रेलमार्ग को दार्जिलिंग और शिमला टॉय ट्रेन रूट के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दुधवा नेशनल पार्क तक पर्यटकों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने यूपी सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक बहराइच-मैलानी रेलमार्ग को दार्जिलिंग और शिमला टॉय ट्रेन रूट के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है. रेलवे के अधिकारियों का दावा है कि इस रेलमार्ग के ईको टूरिज्म के तौर पर विकसित होने के बाद दुधवा आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा और जानवरों के अवैध शिकार पर भी लगाम लगाई जा सकेगी. दरअसल, खूबसूरत जंगलों के बीच से गुजरी बहराइच-मैलानी रेलमार्ग से जंगल का नजारा काफी विहंगम है. इसकी खूबसूरती में यहां घूमने वाले जंगली जानवर चार चांद लगा देते हैं. इसकी खूबसूरती को यूं ही बचाए रखने और इसे दार्जिलिंग और शिमला टॉय ट्रेन रूट की तरह विकसित करने के लिए वन विभाग ने रेलवे से इस रूट को ब्रॉड ग्रेज नहीं करने का अनुरोध किया था. रेलवे बोर्ड ने इस पर मुहर लगाते हुए इसे मीटर गेज में ही ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने का निर्देश जारी किया है. रेलवे के सूत्रों ने बताया कि कतरनिया और दुधवा फॉरेस्ट रेंज के जंगलों के बीच से गुजरती इस रेल लाइन से जंगल का दृश्य काफी मनोरम दिखता है. जंगल में प्रमुख रूप से हाथी, चीता, तेंदुआ, भालू, चीतल और कांकड़ देखे जाते हैं. पर्यटक यात्रा के दौरान हरे-भरे जंगल के साथ इन जानवरों को देखने का भी लुत्फ उठा सकेंगे. सूत्रों के मुताबिक, "ईको टूरिज्म के क्रम में रेलवे इस रूट पर 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भी कम की स्पीड में ट्रेनें चलाएगा. ट्रेनों का संचालन प्रमुख रूप से पर्यटकों के लिए होगा. हालांकि विकसित होने के बाद इस रूट पर कितनी ट्रेनें चलेंगी अभी साफ नहीं हो सका है. इस रूट पर पड़ने वाले सभी 20 स्टेशनों को विकसित किया जाएगा. स्टेशनों को जंगल का लुक दिया जाएगा." इस रूट के विकसित हो जाने और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से यहां शिकारियों की घुसपैठ रुक सकेगी. इसके साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य भी सुरक्षित रहेगा. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने सिर्फ इतना बताया कि इस रूट को रेलवे ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करेगा. इससे पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: विधानसभा का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार भी
रांची मार्च Live: विधानसभा का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार भी
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स
झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget