एक्सप्लोरर

अज़हरी मियां पर विवादित पोस्ट लिखने वालों की गिरफ्तारी, भीड़ देख कर पुलिस भी हो गई थी परेशान

विश्वविख्यात दरगाह आला हज़रत के ताजुशरिया मुफ़्ती अख़्तर रज़ा ख़ाँ अज़हरी मियाँ के इंतकाल पर की गई विवादित टिप्पणी से बखेड़ा खड़ा हो गया. शहर भर में तनाव फैल गया.

बरेली: विश्वविख्यात दरगाह आला हज़रत के ताजुशरिया मुफ़्ती अख़्तर रज़ा ख़ाँ अज़हरी मियाँ के इंतकाल पर की गई विवादित टिप्पणी से बखेड़ा खड़ा हो गया. शहर भर में तनाव फैल गया. लोगों ने थाने का घेराव कर लिया. हजारों की भीड़ देख पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया. आनन-फानन में पूरा बाजार बंद हो गया. लोगों को 2010 में हुए दंगे की याद आ गई और शहर भर में फोन गड़गड़ाने लगे. अज़हरी मियां पर विवादित पोस्ट लिखने वालों की गिरफ्तारी, भीड़ देख कर पुलिस भी हो गई थी परेशान ताजुशरिया मुफ़्ती अख़्तर रज़ा ख़ाँ अज़हरी मियाँ के सुपुर्दे खाक के बाद हुआ बवाल रविवार को आला हजरत के अहम व्यक्तित्व मुफ्ती अख़्तर रज़ा ख़ाँ अज़हरी मियाँ को सुपुर्दे ख़ाक किया गया. उनके आख़िरी दीदार के लिये देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे. सब कुछ सही से निपट गया था कि तभी किसी ने व्हाट्सएप पर अजहरी मियां के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज डाल दिया जिसके बाद पूरे शहर में तनाव फैल गया. लोगों ने किला थाने का घेराव कर दिया. अज़हरी मियां पर विवादित पोस्ट लिखने वालों की गिरफ्तारी, भीड़ देख कर पुलिस भी हो गई थी परेशान पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार व्हाट्सएप ग्रुप पर विवादित टिप्पणी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने तत्काल दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जीप में बैठे आरोपियों को जैसे ही थाने के अंदर लेकर जा रही थी तभी भीड़ ने जीप पर हमला बोल दिया. पुलिस ने किसी तरह से दोनों को बचाकर हवालात में डाला. अज़हरी मियां पर विवादित पोस्ट लिखने वालों की गिरफ्तारी, भीड़ देख कर पुलिस भी हो गई थी परेशान बवाल के ख़ौफ़ में बंद हुआ बाज़ार, डरे सहमे लोग घरों में हुए कैद सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ नारेबाजी करते हुई किला थाने पहुंच गई. थाने से लेकर किला चौराहे तक हर तरफ लोगों की भीड़ और पुलिस वाले ही नजर आ रहे थे. इसी बीच भीड़ में मौजूद लोगों ने बाजार बंद करवा दिया. लोग दुकानों का शटर गिराकर भागने लगे. अज़हरी मियां पर विवादित पोस्ट लिखने वालों की गिरफ्तारी, भीड़ देख कर पुलिस भी हो गई थी परेशान छावनी में तब्दील हुआ शहर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात साम्प्रदायिक तनाव देखते हुए एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, एएसपी, कई सर्किल के सीओ और 10 थानों की पुलिस चप्पे चप्पे पर लगा दी गई. लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी लोग बवाल करते रहे. पुलिस ने जब दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ. अज़हरी मियां पर विवादित पोस्ट लिखने वालों की गिरफ्तारी, भीड़ देख कर पुलिस भी हो गई थी परेशान एसएसपी ने कहा थाने में बवाल करने वालों पर भी होगी कार्यवाही एसएसपी मुनिराज ने कहा कि शहर के अमन में खलल डालने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जायेगे. उन्होंने कहा कि पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी हुई उन्होंने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उसके बावजूद वहां मौजूद भीड़ ने जो हंगामा किया उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन की जीत तय
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन जीत की ओर
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget