एक्सप्लोरर

बांदा: महिला सिपाही आत्महत्या मामला और नंबर '4' का अनसुलझा रहस्य

'चार अंक' के फेर में सिमटे महिला सिपाही की मौत का रहस्य अभी अनसुलझा बना हुआ है. मामले की गहन जांच की जा रही है. मृत सिपाही के पिता ने भी अपनी तहरीर में चार पुलिसकर्मियों को ही आरोपी ठहराया है.

बांदा: घटना की तारीख 'चार' सितंबर, मौत का समय शाम 'चार' बजे, आरोपी 'चार' पुलिसकर्मी, मृतका के मोबाइल फोन में 'चार' सिम कार्ड और सुसाइड नोट भी 'चार' महीने पुराना! जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन थाना परिसर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला सिपाही नीतू शुक्ला की. इस मामले से जुड़े 'चार अंक' का फेर अबतक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है.

इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि कमासिन थाना परिसर में बने सरकारी आवास में जिस महिला सिपाही कुमारी नीतू शुक्ला (25) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, उसमें 'चार अंक' का फेर मौत से लेकर जांच पड़ताल तक पाया जा रहा है, और अब सुसाइड नोट भी 'चार' महीने पुराना बताया जाने लगा है. कथित तौर पर फांसी लगाने की तारीख चार सितंबर है, तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत का समय भी शाम चार बजे है.

पुलिस अधीक्षक ने जब रात में उसके कमरे की तलाशी ली तो फोन में चार सिम कार्ड और बिस्तर के नीचे बरामद सुसाइड नोट या कागज मिला जोकि चार महीने पुराना हैं. इस कथित सुसाइड नोट में चार सिपाहियों को उसकी मौत का जिम्मेदार मान कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. मृत सिपाही के पिता ने भी अपनी तहरीर में चार पुलिसकर्मियों को ही आरोपी ठहराया है. लेकिन, चार अंक का यह फेर अभी तक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है.

हालांकि पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने सोमवार शाम इस घटना के बारे में फोन पर बेबाकी से बात की और कहा कि "घटना के दिन का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. जो कागज बरामद हुए हैं, वे मई माह में लिखे गए लगते होते हैं और इन्हीं कागजों को सुसाइड नोट मान कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है."

उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में इन्हीं कागजों का जिक्र किया गया है. बरामद कागजों पर दर्ज तारीख का का उल्लेख नहीं है, लेकिन जिन चार सिपाहियों के खिलाफ उत्पीड़न किए जाने का आरोप है, उनमें से दो का स्थानांतरण मई में कहीं और हो चुका है. इससे ऐसा लगता है कि ये कागज मई में ही लिखे गए होंगे.

पुलिस अधीक्षक ने कहा, "आत्महत्या के बाद जिस समय थाने के पुलिसकर्मी नीतू के कमरे में गए, उस समय उसके फोन में वीडियो रिकार्डिग चालू थी. लेकिन आपा-धापी में फोन नंबर लॉक हो गया. लिहाजा फोन का लॉक खुलवाने और जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है, शायद वीडियो रिकॉर्डिग में नया सुसाइड नोट मिल जाए."

उन्होंने कहा, "घटना की जांच के लिए सोमवार को ही सीओ सदर कुलदीप गुप्ता कमासिन थाने गए थे और बंद कमरे में पुलिकर्मियों के अलावा कई ग्रामीणों को अलग-अलग बुला कर बयान दर्ज किए हैं, जांच निष्पक्ष और गहन तरीके से की जा रही है. जांच में जो भी दोषी होगा, उसे किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा."

कुल मिलाकर 'चार अंक' के फेर में सिमटे महिला सिपाही की मौत का रहस्य अभी अनसुलझा बना हुआ है. अगर मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिग में कोई नया तथ्य मिलता है तो ठीक, वरना महिला सिपाही की मौत का पर्दाफाश होना आसान नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Live: रांची में सरकार और छात्रों के बीच बातचीत शुरू
Live: रांची में सरकार और छात्रों के बीच बातचीत शुरू
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget