एक्सप्लोरर

बागपत: बैंक लूट मामले में अब तक खाली हैं पुलिस के हाथ, बदमाशों को नहीं मिला कोई सुराग

बैंक मैनेजर हरवेन्द्र सिंह की शिकायत पर छपरौली थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. घटना के बाद देर रात आईजी मेरठ आलोक सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे.

बागपत: बागपत में सिंडिकेट बैंक में दिनदहाड़े हुई 15 लाख रुपए की लूट मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस अब तक लुटेरों का सुराग लगाने में सफल नहीं हो सकी है. बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रताप गोपेन्द्र यादव ने मंगलवार को कुछ सुराग मिलने की बात कही और मामले में जल्द खुलासा करने का दावा किया हैं.

आईजी मेरठ आलोक सिंह ने घटना में स्थानीय बैंक कर्मी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बैंक के चेयरमैन को घटना की अंदरूनी जांच कराने के लिए पत्र लिखा है.

सिंह ने कहा, ‘‘बैंक में नकद राशि रखने की सीमा पांच लाख रुपये थी, लेकिन घटना के दिन बैंक में 15 लाख रुपये बिना पुलिस को सूचित किए रखे गए थे. यही नहीं बैंक में दो कर्मचारी बिना लिखा-पढ़ी के छुट्टी पर थे. कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. बैंक के सायरन तक काम नहीं कर रहे थे.’’

बता दें कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने सिंडिकेट बैंक में घुसकर हथियारों के बल पर 15 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए. पुलिस ने सोमवार को बताया कि भागते वक्त बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर निकालकर ले गए. यह मामला थाना छपरौली क्षेत्र के गांव तुगाना में स्थित बैंक ब्रांच का है.

इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है. पुलिस के अनुसार बैंक मैनेजर की तहरीर पर छपरौली थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव के मुताबिक तुगाना में ग्रामीण इन्द्रपाल के मकान में किराए पर चल रहे बैंक में दोपहर बाइक से तीन बदमाश पहुंचे. उन्होंने मैनेजर से कैश काउंटर पर रखे करीब नौ लाख रुपये लूट लिए. इसके बाद भी उनका जब मन नहीं भरा तो उन्होंने ने कैश काउंटर पर तोड़फोड़ करते हुए मैनेजर से बैंक के अंदर रखी अलमारी का ताला खुलवाया और उसमें में रखे छह लाख रुपये निकलवा लिए. उस तरह बदमाशों ने कुल 15 लाख रुपये पर हाथ साफ किए.

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्होंने चार सीसीटवी कैमरों की डीवीआर निकाला और फिर वे मैनेजर को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. मैनेजर हरवेन्द्र सिंह ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है.

मथुरा: PM मोदी ने की 'प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान' की शुरूआत, कहा- 2 अक्टूबर तक छोड़ें सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

मथुरा: जब सफाईकर्मियों के साथ बैठकर कूड़े से प्लास्टिक छांटने लगे PM मोदी

उन्नाव रेप केस: एम्स लाया गया आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, पीड़िता के बयान दर्ज करने पहुंचे जज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget