एक्सप्लोरर

'बदलाव के सारथी' कार्यक्रम में देशभर से जुटे प्रतिनिधि, रचनात्मक कार्यों से बदलाव लाने पर मंथन हुआ

अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बदलाव तब होगा जब सरकार से बिना अपेक्षा किए खुद को बदलाव के लिए आगे लाया जाए. जब व्यक्ति के विचारों में बदलाव आएगा तो समाज में भी सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं.

नई दिल्ली: रचनात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में ‘बदलाव के सारथी’ सेमिनार का आयोजन किया गया. इमें देशभर से करीब पांच सौ से भी अधिक रचनात्मक कार्य करने वाले लोगों के बीच मंथन हुआ. जबकि 15 चुनिंदा लोगों को ‘बदलाव के सारथी’ सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में इस बात को लेकर चर्चा हई कि रचनात्मक कार्यों से समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं.

अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बदलाव तब होगा जब सरकार से बिना अपेक्षा किए खुद को बदलाव के लिए आगे लाया जाए. जब व्यक्ति के विचारों में बदलाव आएगा तो समाज में भी सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. कार्यक्रम में महात्मा गांधी के आदर्शों और मूल्यों को समझने पर भी बल दिया गया. गांधी भी रचनात्मक कार्यों से परिवर्तन की बात करते थे. आज इसी के बल पर देश के हर क्षेत्र में गुमनाम तरीके से लोग बड़े बड़े बदलाव कर रहे हैं.

कार्यक्रम के संयोजक जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि हम खुद समाज में बदलाव लाने के लिए देशभर से पुरानी किताबों को एकत्र कर सुदूर गांवों में लाइब्रेरी की स्थापना कर रहे हैं ताकि इसके बल पर गांव को समृद्ध किया सके. लेकिन, किसी बड़े बदलाव के लिए यह जरुरी है कि हर क्षेत्र में काम करने वाले लोग एक जगह मिले और एक दूसरे का हाथ थामते हुए बदलाव के सारथी बनें. कार्यक्रम का आयोजन जिंदगी फाउंडेशन और अम्बा की ओर से किया गया.

कार्यक्रम में मॉरीशस के राजदूत जगदीश्वर गोवरधन, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके तिवारी, हिंदी के आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी, वरिष्ठ पत्रकार ओंकारेश्वर पांडेय, साहित्यकार ब्रजेंद्र त्रिपाठी, बॉलीवुड के अभिनेता और गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम सत्यकाम आनंद, हास्य कवि शंभू शिखर, मिस इंडिया हंगरी अनिशा जोगन्ह, इग्नू के निदेशक डॉ. केडी प्रसाद सहित तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने बदलाव के सारथी विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संयोजन पुरानी की किताबों से गांवों में लाइब्रेरी बनाने वाले जय प्रकाश मिश्र ने की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget