एक्सप्लोरर

भारत ने किया इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण, PM मोदी ने कहा- 'वैज्ञानिकों का बहुत बड़ा पराक्रम'

बदायूं: भारत ने आज ओडिशा के तट से अपनी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया और द्विस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत द्वारा इंटरसेप्टर मिसाइल के सफलतापूर्व प्रायोगिक परीक्षण को वैज्ञानिकों का ‘बहुत बड़ा पराक्रम’ करार देते हुए इसके जरिये भी विपक्षियों पर निशाना साधा.

प्रतीकात्मक तस्वीर                                         प्रतीकात्मक तस्वीर

इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण

भारत ने आज ओडिशा के तट से अपनी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया और द्विस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल की. इस इंटरसेप्टर को आईटीआर के अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सुबह सात बजकर 45 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया.

रक्षा अनुसंधान विकास संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि ‘‘पीडीवी नामक यह अभियान पृथ्वी के वायुमंडल से 50 किमी उपर बाहरी वायुमंडल में स्थित लक्ष्यों के लिए है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘पीडीवी इंटरसेप्टर और दो चरणों वाली लक्ष्य मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ.’’ लक्ष्य को दरअसल 2000 किमी से अधिक दूरी से आती शत्रु बैलिस्टिक मिसाइल के तौर पर विकसित किया. इसे बंगाल की खाड़ी में एक पोत से दागा गया.

एक स्वचालित अभियान के तहत रडार आधारित प्रणाली ने शत्रु की बैलिस्टिक मिसाइल की पहचान कर ली. रडार से मिले आंकड़ों की मदद से कंप्यूटर नेटवर्क ने आ रही बैलिस्टिक मिसाइल का मार्ग पता लगा लिया. पीडीवी को पूरी तरह तैयार रखा गया था. कंप्यूटर सिस्टम से जरूरी निर्देश मिलते ही इसे छोड़ दिया गया. यह अहम दिशासूचक प्रणालियों की मदद से अवरोधन बिंदू तक पहुंच गई. सभी कार्यों का निरीक्षण विभिन्न स्थानों पर स्थित टेलीमीट्री :रेंज स्टेशनों ने तत्काल आधार पर किया.

भारत ने किया इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण, PM मोदी ने कहा- 'वैज्ञानिकों का बहुत बड़ा पराक्रम

किसी को भी हमारी फौज पर शक नहीं

मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा ‘‘किसी को भी हमारी फौज पर शक नहीं है. हमारे फौजियों ने सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक किया. दुश्मन होश में भी नहीं आया था लेकिन यहां वालों (विपक्षी दलों) ने हमसे सुबूत मांगना शुरू कर दिया.’’

उन्होंने कहा ‘‘आज मैं पूरे देश को खुशखबरी देना चाहता हूं. हमारे वैज्ञानिकों ने कल रात बहुत बड़ा पराक्रम किया है. आज दुनिया में मिसाइल से लड़ाई होने की सम्भावना देखी जाती है. पाक ने ऐसी मिसाइल बनायी जो हमारे अण्डमान निकोबार तक जा सकती है. लोग मिसाइल बनाकर डरा रहे हैं, लेकिन उससे बड़ा काम देश के वैज्ञानिकों ने कर दिया है. अब आसमान में 150 किलोमीटर उपर भी अगर दुश्मन की कोई मिसाइल आती है तो हमारी मिसाइल उसे वहीं राख कर देगी.’’

दुनिया में सिर्फ चार-पांच देशों के पास ही यह ताकत

मोदी ने कहा ‘‘दुनिया में सिर्फ चार-पांच देशों के पास ही यह ताकत है. उन वैज्ञानिकों ने वीरता का काम किया है, लेकिन मुझे पता है, कि लोग इस पर भी बयान देंगे कि सुबूत क्या है. सुबूत देखना है तो 150 किलोमीटर ऊपर होकर आ जाओ. वह कहेंगे कि चुनाव के बाद जाउंगा, क्योंकि तब वह खाली हो जाएंगे.’’

गौरतलब है कि भारत ने आज ओडिशा के तट से अपनी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया और द्विस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल की. इस इंटरसेप्टर को आईटीआर के अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सुबह सात बजकर 45 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
370 बहाली की मांग को लेकर PDP करेगी प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती का ऐलान
370 बहाली की मांग को लेकर PDP करेगी प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती का ऐलान
राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'
बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget