एक्सप्लोरर

बदायूं की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: आठ लोगों की दर्दनाक मौत

एसएसपी कुमार ने बताया कि धमाका इतना जबर्दस्त था कि आसपास के करीब 30-30 मीटर में लगा खड़ंजा उड़ गया और उसकी ईंटें दूर बैठे लोगों को जाकर लगी. इन्हीं ईंटों की चपेट में आकर दो राहगीरों की मौत हो गयी.

बदायूं: बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए जबर्दस्त विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में संजय नामक व्यक्ति की पटाखे बनाने की एक लाइसेंसशुदा फैक्ट्री में अपराह्न करीब चार बजे अचानक भयानक विस्फोट के साथ आग लग गई.

उन्होंने बताया कि धमाके की वजह से पटाखा फैक्ट्री के बगल में स्थित साइकिल मरम्मत की दुकान में बैठे हुए लोग, आतिशबाजी की फैक्ट्री में काम करने वाले लोग और वहां से गुजर रहे राहगीर भी चपेट में आ गए. उनमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है.

बंदायू के एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने बताया कि मरने वालों की पहचान गुडडू शर्मा (23), शेर सिंह (55), रमेश(30), संजू(34), पन्नालाल(41), यामीन (42) और सतीश (24) के रूप में हुई है।.आठवें व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है.

एसएसपी कुमार ने बताया कि धमाका इतना जबर्दस्त था कि आसपास के करीब 30-30 मीटर में लगा खड़ंजा उड़ गया और उसकी ईंटें दूर बैठे लोगों को जाकर लगी. इन्हीं ईंटों की चपेट में आकर दो राहगीरों की मौत हो गयी. धमाके से खंडहर में तब्दील हुई फैक्ट्री और आसपास की दुकानों के मलबे में अभी और भी लोगों के दबे होने की आशंका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget