एक्सप्लोरर

दो पैन कार्ड बनवाकर बुरे फंसे आजम खान के बेटे, लगा धोखाधड़ी का आरोप

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष और टांडा के पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश कुमार सक्सेना ने कहा कि एक व्यक्ति दो पैन नहीं बनवा सकता. यह नियम के विरुद्ध है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे और स्वार सीट से एसपी विधायक अब्दुल्ला आजम को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उन पर बीते विधानसभा चुनाव में उम्र छिपाने के लिए दो पैन कार्ड बनवाने और चुनाव आयोग के साथ-साथ आयकर विभाग से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है. यह आरोप इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष और टांडा के पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश कुमार सक्सेना ने लगाए हैं.

आजम खान एक जालसाज और झूठे व्यक्ति हैं: आकाश

बुधवार को आकाश ने आरोप लगाया कि अब्दुल्ला आजम ने चुनावी शपथ पत्र में गलत पैन नंबर फाइल किया है. उन्होंने कहा, "आजम खान एक जालसाज और झूठे व्यक्ति हैं. उन्होंने धोखाधड़ी करते हुए अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड बनवाए, ताकि उनका बेटा चुनाव लड़ सके और विधायक बन सके. चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में अब्दुल्ला आजम ने यह बात छिपाई और बेटे को विधायक बनाने के लिए आजम खान ने अबदुल्ला आजम की उम्र छिपाई और दूसरा पैन कार्ड बनवाया. इसलिए पिता आजम खान और पुत्र अब्दुल्ला आजम पर 420 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए."

 एक व्यक्ति दो पैन नहीं बनवा सकता: आकाश

आकाश के मुताबिक एफिडेविट में अब्दुल्ला आजम ने पैन डीडब्ल्यूएपीके7513आर दिखाया. वहीं आईटीआर के दस्तावेजों में उन्होंने दूसरा पैन डीएफओपीके616के लिखा है. आकाश का आरोप है कि आजम खान ने बीते विधानसभा चुनाव में अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के नामांकन के दौरान झूठा शपथ पत्र दाखिल करवाया. इसके साथ ही आकाश ने अब्दुल्ला पर दो पैन कार्ड बनवाने, आयकर रिटर्न छिपाने और 25 साल से अधिक उम्र दिखाने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति दो पैन नहीं बनवा सकता. यह नियम के विरुद्ध है. आकाश ने इस मामले की शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी और आयकर विभाग से की है और आयोग से मांग की है कि अब्दुल्ला आजम का चुनाव निरस्त करा जाए.

आजम खां और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ हो कार्रवाई: आकाश

आकाश ने कहा, "यह सभी आरोप भारतीय निर्वाचन आयोग की नियम विरुद्ध और भारतीय संविधान के तहत अपराध की श्रेणी में आते हैं. इसलिए आजम खां और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ कार्रवाई की जाए." उन्होंने अब्दुल्ला आलम की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है. आकाश ने कहा कि आजम खां के पास आय से अधिक संपत्ति और काला धन है. उन्होंने शक जताया कि आजम के आतंकवादियों से संबंध हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget