एक्सप्लोरर

अयोध्या : राम मंदिर बनाने की पहल करने पहुंचे सैकड़ों मुस्लिम, कहा- एकता के लिए जरूरी है

नई दिल्ली/लखनऊ : अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा. खास बात ये है कि अब मुस्लिम समुदाय के एक तबके ने भी राम मंदिर बनाने की वकालत शुरु कर दी है. कल अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मुस्लिम कारसेवक मंच के लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया.

कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजम खान ने इस बारे में अपनी मांग रखी

खास बात ये है कि वो इसे विकास से बड़ा बता रहे हैं. श्री रामजन्मभूमि मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजम खान ने इस बारे में अपनी मांग रखी. कल इन्होंने अयोध्या में रामचंद्र परमहंस की समाधि पर पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया. आजम खान के साथ मुस्लिम समुदाय के और भी लोग थे.

यह भी पढ़ें : काफिला रुकवाकर CM ने की छात्राओं से मुलाकात, फीसवृद्धि से थीं परेशानी

ये है कि ये कह रहे हैं कि राम मंदिर का मुद्दा विकास से बड़ा मुद्दा है

हैरानी की बात ये है कि ये कह रहे हैं कि राम मंदिर का मुद्दा विकास से बड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि 'हमें विकास नहीं चाहिए, हमें सबसे पहले श्री राम मंदिर चाहिए. मैं अपने मुस्लिम भाइयों से कहता हूं कि वह इसको अपनी प्रतिष्ठा से ना जोड़ें और राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आएं. यह भारत के लिए और मुस्लिम समुदाय के लिए गर्व की बात होगी.

बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने का पुरजोर विरोध भी किया

आजम खान और उनके साथियों ने न सिर्फ रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया, बल्कि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने का पुरजोर विरोध भी किया. उन्होंने कहा 'अगर अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनती है तो यह भगवान श्रीराम का अपमान होगा. राम का मंदिर वहीं बनना चाहिए जहां राम की जन्मभूमि है.'

यह भी पढ़ें : यूपी प्रशासन में बड़ा फेरबदल, सहारनपुर के एसएसपी लव कुमार का ट्रांसफर

मस्जिद बाबर के नाम पर ना बने, बल्कि अशफाक उल्ला खा के नाम पर बने

साथ ही उन्होंने कहा कि 'मस्जिद के लिए सरकार दूसरी जगह जमीन दे, लेकिन वह मस्जिद बाबर के नाम पर ना बने. बल्कि अशफाक उल्ला खा के नाम पर बने, क्योंकि बाबर का नाम सुनकर ही गुलामी का एहसास होता है. श्री रामजन्मभूमि मुस्लिम कारसेवक मंच के सदस्य, आजम खान के नेतृत्व में हफ्ते भर पहले भी ईंटों का ट्रक लेकर अयोध्या पहुंचे थे, लेकिन तब उन्हें रोक दिया गया था.

हाईकोर्ट ने 2010 में जो फैसला सुनाया था उसके मुताबिक ज़मीन को तीन हिस्सों में बांट दिया

दरअसल ये मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है. सबको इंतजार है कि सुप्रीम कोर्ट इसपर क्या फैसला सुनाता है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2010 में जो फैसला सुनाया था उसके मुताबिक ज़मीन को तीन हिस्सों में बांट दिया गया था. दो तिहाई हिस्सा हिन्दू पक्ष को मिला और एक तिहाई सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड को.

यह भी पढ़ें : सुकमा नक्सली हमले के बाद राजीव राय भटनागर बनाए गए CRPF के नए DG, दो महीने से खाली था पद

राम चबूतरा और सीता रसोई का हिस्सा निर्मोही अखाड़ा को मिला

हिंदू पक्ष वाले में राम मूर्ति वाला हिस्सा रामलला विराजमान को मिला. इसके साथ ही राम चबूतरा और सीता रसोई का हिस्सा निर्मोही अखाड़ा को मिला. तीसरा हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को मिला था. जिसके बाद इस फैसले के खिलाफ सभी पक्ष सुप्रीम कोर्ट चले गए.

पिछले 7 साल से ये मामला कोर्ट में लटका है

पिछले 7 साल से ये मामला कोर्ट में लटका है. इस साल 31 मार्च को राम मंदिर मुद्दे की जल्द सुनवाई के लिए बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी सुप्रीम कोर्ट गए थे. लेकिन कोर्ट ने जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया था.

देखें वीडियो :

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget