एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव की आहटों के बीच एक बार फिर से चर्चाओं के केंद्र में है अयोध्या

अयोध्या एक बार फिर से चर्चाओं के केंद्र में है. विश्व हिंदू परिषद ने 5 अक्टूबर को संतों की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि संतों की ये समिति राममंदिर निर्माण के लिए कार सेवा का एलान कर सकती है.

अयोध्या: चुनाव अब अधिक दूर नहीं रह गए हैं और अयोध्या एक बार फिर से चर्चाओं के केंद्र में है. विश्व हिंदू परिषद ने 5 अक्टूबर को संतों की बैठक बुलाई है. संतों की इस समिति में देश भर के 36 प्रमुख संतों को आमंत्रित किया गया है. माना जा रहा है कि संतों की ये समिति राममंदिर निर्माण के लिए कार सेवा का एलान कर सकती है. इससे पहले एक किताब के विमोचन समारोह में बोलते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा,"राम का जन्म अयोध्या में नहीं हुआ ये सुन कर हम पढ़े लिखे लोग धैर्य कर भी लें लेकिन गली में चलने वाला आस्तिक लड़का कैसे धैर्य रखेगा. हम राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर शीघ्र अतिशीघ्र बनवाना चाहते हैं." इस तरह के बयान आने के बाद मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा,"चुनाव आते ही इमेज बचाने के लिए इस तरह की बातें की जा रही है. अगर से कारसेवा करेंगे तो हम जवाब देंगे. मामला वैसे तो अदालत में है लेकिन अयोध्या के हिन्दू और मुस्लिम दो मिनट में इस मामले को सुलझा सकते हैं." बाबरी मस्जिद के मुद्दई इक़बाल अंसारी का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा है," मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट का फ़ैसला सभी पक्ष मानेंगे भले ही किसी के पक्ष में आए. ये लोग कारसेवा का बयान देकर ना सिर्फ़ अयोध्या का बल्कि देश का नुक़सान करना चाहते हैं." लोकसभा चुनाव की आहटों के बीच एक बार फिर से चर्चाओं के केंद्र में है अयोध्या ज़फ़रयाब जिलानी ने कहा,"इसके पहले भी ऐसा बयान आया था. मामला अदालत में है. इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है. इस तरह की बातें अदालत की अवमानना है. चुनाव आ रहा है इस तरह के शगूफ़े होते रहेंगे." राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि अब तो राम मंदिर बनना ही चाहिए क्योंकि बीजेपी की सरकार है. चाहे वह सुप्रीम कोर्ट से बनाया जाए, चाहे संसद में फैसला करके बनाया जाए और चाहे आंदोलन करके बनाया जाए." लोकसभा चुनाव की आहटों के बीच एक बार फिर से चर्चाओं के केंद्र में है अयोध्या बयान गरम, अयोध्या में शांति जहां अयोध्या को लेकर हर पक्ष की ओर से बयान आ रहे हैं वहीं अयोध्या में शांति है. बाबरी विघ्वंस के वक्त को छोड़ दिया जाए तो अयोध्या में शांति बनी रही है. आज भी इलाके के हिन्दू और मुस्लिम साथ में त्यौहार मनाते हैं. मोहर्रम पर्व का सरयू नदी से अनोखा नाता देखने के लिए भी आपको अयोध्या जाना पड़ेगा और होली-दिवाली में शामिल होने वाले मुस्लिम परिवारों को देखने के लिए भी. ताजा बयानों की गर्मी का असर अयोध्या पर नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Live: रांची में सरकार और छात्रों के बीच बातचीत शुरू
Live: रांची में सरकार और छात्रों के बीच बातचीत शुरू
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget