एक्सप्लोरर

लखनऊ की जनता के दिलों पर राज करते थे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 94 वर्ष की उम्र में गुरुवार की शाम निधन हो गया. अटल वर्ष 1991 से 2004 तक लगातार लखनऊ से सांसद चुने गए. उनका उत्तर प्रदेश की राजधानी से गहरा नाता रहा.

लखनऊ: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 94 वर्ष की उम्र में गुरुवार की शाम निधन हो गया. अटल वर्ष 1991 से 2004 तक लगातार लखनऊ से सांसद चुने गए. उनका उत्तर प्रदेश की राजधानी से गहरा नाता रहा. उनको जानने वाले बताते हैं कि वह एक कुशल राजनेता, कवि, प्रखर वक्ता और पत्रकार के रूप में राजनेताओं और जनता के बीच लोकप्रिय रहे और उन्होंने हमेशा लखनऊवासियों के दिल पर राज किया.

एक साधारण परिवार में जन्मे अटल तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने. बहुमुखी प्रतिभा के धनी अटल जी ने छात्र जीवन से ही अपना लोहा मनवाया. अध्यापक और कवि पिता के पुत्र अटल बिहारी वाजपेयी को कविता विरासत में मिली थी. राजधानी लखनऊ को अपनी राजनैतिक कर्मभूमि बनाने वाले अटल ने अपना पहला काव्य पाठ भी यहीं किया था.

लखनऊ के कालीचरण इंटर कॉलेज में वह पहली बार कविता के मंच पर आए और अपने प्रतिभा को सार्वजनिक किया था. यह कॉलेज अटलजी की यादों को संजोये हुए है.

कालीचरण डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र ने बताया, "पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सन् 1950 के दशक में इसी कॉलेज परिसर में अपना पहला कविता पाठ किया था. उस समय वह आरएसएस से जुड़े हुए थे. इतना ही नहीं, अटल बिहारी वाजपेयी इस कॉलेज परिसर में रुके भी थे. आज हर व्यक्ति अटल जी के जाने से दुखी है."

ज्ञात हो कि अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1991 से 2004 तक लगातार लखनऊ से सांसद चुने गए. उनका राजधानी लखनऊ से गहरा नाता रहा है. लखनऊ के कायाकल्प में भी अटल का खासा योगदान रहा.

सांसद और प्रधानमंत्री रहते पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ को कई विकास की सौगातें दी. अगर लखनऊ का कायाकल्प हुआ है तो उसका श्रेय अटल जी को ही जाता है. उन्होंने यहां कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

शहीद पथ, साइंटिफिक सेंटर, लखनऊ-कानपुर हाईवे, अशोक मार्ग पर रास्ते का चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट, गोमतीनगर का नया रेलवे स्टेशन, कल्याण मंडप, भीड़भाड़ वाले निरालागर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण, लखनऊ रिंग रोड बाइपास, लखनऊ एयरपोर्ट रनवे का विस्तारीकरण, अलीनगर में आंबे योजना के तहत कमजोर वर्ग के लिए 14, 350 मकानों का निर्माण, गोमतीनगर में क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस का निर्माण शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget