एक्सप्लोरर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ऐसे शुरू कीं पांचजन्य और राष्ट्र धर्म पत्रिकाएं

अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे लेकिन लखनऊ से उनका कई क़िस्म का रिश्ता रहा. एक सांसद के रूप में, देश के प्रधान मंत्री के तौर पर. वे यहां से एक-दो नहीं, लगातार पांच बार एमपी रहे. लेकिन लखनऊ से उनका कनेक्शन तो सालों पुराना है. तब देश आज़ाद भी नहीं हुआ था.

लखनऊ: अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे लेकिन लखनऊ से उनका कई क़िस्म का रिश्ता रहा. एक सांसद के रूप में, देश के प्रधान मंत्री के तौर पर. वे यहां से एक-दो नहीं, लगातार पांच बार एमपी रहे. लेकिन लखनऊ से उनका कनेक्शन तो सालों पुराना है. तब देश आज़ाद भी नहीं हुआ था. बात 1947 की है. उन दिनों भाऊराव देवरस यूपी के प्रांत प्रचारक थे. दीनदयाल उपाध्याय संघ के सह प्रांत प्रचारक हुआ करते थे. आरएसएस के कार्यक्रमों में अटल बिहारी वाजपेयी कविता पाठ किया करते थे. ख़ूब तालियां बजती थीं. भाऊराव और दीनदयाल की नज़र इस युवा, प्रखर और ओजस्वी कवि पर पड़ी. संघ के शिविरों में रात में होने वाले कार्यक्रमों के अटल हीरो बन चुके थे. जुलाई के महीने में दीनदयाल उपाध्याय, भाऊराव देवरस और अटल बिहारी वाजपेयी की बैठक हुई. तय हुआ कि संघ के प्रचार प्रसार के लिए एक पत्रिका निकाली जाए. लेकिन इसका नाम क्या हो ? अलग अलग नाम सुझाए गए लेकिन कोई फ़ैसला नहीं हो पाया. भाऊराव एक दिन लखनऊ यूनिवर्सिटी में सीढ़ियों पर बैठे थे. चर्चा पत्रिका को लेकर शुरू हुई. किसी ने नाम सुझाया “राष्ट्रधर्म”. यही नाम फ़ाइनल हो गया. अटल ज़ी इसके पहले संपादक बने. 31 अगस्त 1947 यानी रक्षाबंधन पर राष्ट्रधर्म का पहला अंक प्रकाशित हुआ. इसी अंक में दीनदयाल उपाध्याय ने ‘चिति’ नाम से एक लेख भी लिखा था. जिस पर आगे चल कर कई लोगों ने रिसर्च किया. राष्ट्रधर्म के इसी अंक में पहले पन्ने पर उनकी कविता प्रकाशित हुई थी. हिंदू तन मन, हिंदू जीवन, रग रग हिंदू मेरा परिचय, मैं शंकर का वह क्रोधानल, कर सकता जगती क्षार क्षीर. अटल जी की ये कविता बाद में बड़ी मशहूर हुई. राष्ट्र धर्म के पहले अंक की 3 हज़ार प्रतियां प्रकाशित हुई थीं. उस दौर में कोई भी हिंदी पत्रिका पाँच सौ से अधिक नहीं छपती थी. राष्ट्रधर्म की सभी कॉपियाँ हाथों हाथ बिक गईं. इसीलिए पांच सौ और प्रतियाँ प्रकाशित करनी पड़ीं. राष्ट्रधर्म के दूसरे अंक की 8 हज़ार और तीसरे अंक की 12 हज़ार कॉपियाँ छापनी पड़ीं. अटल बिहारी वाजपेयी कुछ ही महीनों तक इस पत्रिका के संपादक रहे. संघ ने एक साप्ताहिक पत्रिका निकालने का फ़ैसला किया. अटल जी इसके पहले संपादक बने. 1 जनवरी 1948 को पाँचजन्य का पहला अंक प्रकाशित हुआ. राष्ट्रधर्म की सफलता से प्रसन्न होकर संघ ने वाजपेयी को ये ज़िम्मेदारी दी. ये भी पहली बार हुआ कि अटल जी ने एक साथ दोनों पत्रिकाओं का संपादन किया. अटल बिहारी वाजपेयी के संपादन का अंदाज निराला था. उन दिनों लेटर प्रेस होने के कारण कंपोजिंग आज जैसा आसान नहीं था. सामग्री देने के बाद पता लगा कि चार छह पंक्तियों की जगह ख़ाली छूट रही है. कंपोजिटर दौड़ा दौड़ा आता था कि कुछ और लेख दे दीजिए, जिससे जगह पूरी हो सके. अब गीत हो या कविता, अटल जी तुरंत उसमें चार छह लाइन जोड़ देते थे. अटल जी के साथ साथ भाऊराव देवरस और दीनदयाल उपाध्याय ने भी कॉपोजिंग सीख ली थी. पत्रिका के संपादन के साथ साथ अटल जी साइकिल पर उसे पीछे बाँध कर बेचा भी करते थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget