ताजमहल के गेट पर ASI का नोटिस- सिर्फ शुक्रवार को ही नमाज अदा की जा सकेगी
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) एएसआई ने ताजमहल के गेट पर एक नोटिस लगया है. इस नोटिस में कहा गया है कि केवल शुक्रवार को ही ताजमहल में लोग नमाज अदा कर सकते हैं.

आगरा: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल के गेट पर एक नोटिस लगया है. इस नोटिस में कहा गया है कि केवल शुक्रवार को ही ताजमहल में लोग नमाज अदा कर सकते हैं. यह नोटिस भारत सरकार ने काफी पहले जारी किया था. ताजमहल में शुक्रवार के अलावा अन्य दिनों में भी नमाज अदा करने की अनुमति दिए जाने की मांग होती रही है. लेकिन पुरातत्व विभाग ने इस पर रोक लगा दी है. पुरातत्व विभाग अब शुक्रवार के दिन ही ताजमहल में नमाज अदा करने की अनुमति दे रहा है.
बीते मंगलवार को पांच लोगों ने ताजमहल में नमाज अदा की थी. इसके बाद एएसआई ने यह नोटिस लगाया है. इस संबंध में इसी साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश आया है. कोर्य ने बाहरी लोगों के ताजमहल में नमाज अदा करने पर रोक लगा दी थी. इस संबंध में ताजमहल प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि स्मारक के पश्चिमी गेट पर एक नोटिफिकेशन लगाया था जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा था कि स्मारक की मस्जिद में नमाज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक अदा की जायेगी.
Source: IOCL























