एक्सप्लोरर
राजस्थान की मंत्री ममता भूपेश का विवादित बयान, कहा- हमारा पहला काम हमारी जाति के लिए
गहलोत सरकार में एक मात्र महिला मंत्री ममता भूपेश ने कह कि मैं यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि हमारा प्रथम कार्य हमारा हमारी जाति के लिये, उसके बाद हमारे समाज के लिये और फिर सर्व समाज के लिये.

जयपुरः राजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कथित तौर पर कहा कि 'हमारा प्रथम कार्य हमारी जाति के लिये, उसके बाद समाज के लिये और फिर सर्वसमाज के लिये है.' अशोक गहलोत सरकार में एक मात्र महिला मंत्री ममता भूपेश अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करती है. रविवार को 'बैरवा दिवस' पर अलवर में आयोजित एक कार्यक्रम में ममता भूपेश ने लोगों को विश्वास दिलाया कि जब भी उनके लोगों को आवश्यकता होगी, वह मौजूद रहेंगी.'' उन्होंने कहा 'जब भी हमारी आवश्यकता होगी, मैं कभी आपको पीठ नहीं दिखाउंगी. मैं यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि हमारा प्रथम कार्य हमारा हमारी जाति के लिये, उसके बाद हमारे समाज के लिये और फिर सर्व समाज के लिये, सबके लिये होगा. हमारी कोशिश रहेगी कि हम सबके लिये काम करें, सबको लाभ दे पायें.' भूपेश ने कहा 'जिस विभाग का जिम्मा मुझे दिया गया है, उसमें ऐसी कई योजनाएं है, जिससे आप लाभान्वित हो सकते हैं.' बयान को लेकर मंत्री से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. राफेल विवाद: पर्रिकर का पलटवार- ऑडियो क्लिप के जरिए कांग्रेस झूठ गढ़ रही है
और पढ़ें






















