एक्सप्लोरर

एक्वा लाइन मेट्रोः 30 KM के सफर में 21 स्टेशन, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को मिलेगा फायदा

Aqua Line Metro Inauguration: इस लाइन के जरिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा आपस में जुड़ेगी. एक्वा लाइन में कुल 21 स्टेशन हैं. जिनमें 15 नोएडा और 6 ग्रेटर नोएडा में हैं.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रह रहे लोगों को एक्वा लाइन मेट्रो का तोहफा देंगे. योगी आदित्यनाथ आज नोएडा में इस लाइन का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. योगी की सुरक्षा को देखते हुए डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इस लाइन के जरिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा आपस में जुड़ जाएगी.

कितने स्टेशन हैं एक्वा लाइन मेट्रो में

एक्वा लाइन में कुल 21 स्टेशन हैं. जिनमें 15 नोएडा और 6 ग्रेटर नोएडा में हैं. ये मेट्रो स्टेशन होंगे सेक्टर-50, 51, 76, 101, 81, NSEZ, 83, 137, 142, 143, 144, 145, 146, 147, 148, ग्रेटर नॉएडा नॉलेज पार्क 2, परी चौक, अल्फा 1, डेल्टा 1, GNIDA ऑफिस और डिपो मेट्रो स्टेशन. इस मेट्रो लाइन की लंबाई 29.7 किलोमीटर बताई जा रही है.

योगी लखनऊ के लॉ माटीर्नियर कॉलेज से हेलीकॉप्टर के जरिए नोएडा सेक्टर-85 में बने हेलीपैड पर सुबह करीब 11 बजे उतरेंगे. जिसके बाद सेक्टर-137 पहुंचकर एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद यमुना ब्रिज समेत ग्रेटर नोएडा के कई कार्यक्रम में शामिल होंगे.

योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए जनपद के पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त पांच कंपनी पीएसी व पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मी गैर जनपद से आएंगे. इनमें 5 एएसपी, 15 सीओ, तीन दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर और 450 सिपाही हैं. वहीं 220 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी बुलाए गए हैं. कार्यक्रम स्थल व आसपास के इलाकों में पुलिस की तैनाती 25 जनवरी की सुबह से ही कर दी गई है.

दिल्ली में कब शुरू हुआ था मेट्रो

डीएमआरसी ने अपना पहला कॉरिडोर दिल्ली के शाहदरा और तीस हजारी के बीच 25 दिसम्बर, 2002 को शुरू किया था. इसके बाद 65 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन्स के निर्माण का पहला चरण 2005 में उसके निर्धारित समय से दो साल नौ महीने पहले पूरा कर लिया गया था.

दूसरे चरण में डीएमआरसी 125 किलोमीटर के अन्य मेट्रो कॉरीडोर्स का निर्माण केवल साढ़े चार साल में पूरा कर चुकी है. डीएमआरसी के पास आज चार, छह और आठ कोच की 280 ट्रेन का सेट है.

आखिरकार रंग लाई रिमझिम की मेहनत, सीएम योगी को भेंट की पिता की बनाई खड़ांऊ

प्रयागराज से देखिए, 2019 चुनाव को लेकर क्या सोचती है वहां की जनता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: उपचुनाव के मतदान में बांकीपुर से आगे निकला दतिया, आशुतोष तिवारी बोले- हम जीतेंगे
LIVE: उपचुनाव के मतदान में बांकीपुर से आगे निकला दतिया, आशुतोष तिवारी बोले- हम जीतेंगे
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
IAS रिंकू राही और EO में तीखी झड़प, जांच अभिलेख नहीं देने पर विवाद
IAS रिंकू राही और EO में तीखी झड़प, जांच अभिलेख नहीं देने पर विवाद

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget