एक्सप्लोरर

यूपी सरकार में निश्चित रूप से हमारी भूमिका होगी: अनुप्रिया पटेल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन करके नौ सीटें जीतने वाली अपना दल (सोनेलाल)की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने आज कहा कि प्रदेश में बनने वाली सरकार में ‘निश्चित रूप से’ उनकी पार्टी की भूमिका होगी.

PM मोदी के व्यक्तित्व का प्रभाव है बीजेपी गठबंधन की सफलता

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया ने अपना दल (सोनेलाल) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से इतर मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की सफलता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व का प्रभाव है.

प्रदेश की अगली सरकार में अपनी पार्टी की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम केन्द्र की सरकार में शामिल हैं. वहां हमारी भूमिका है. निश्चित रूप से यहां की सरकार में भी हमारी भूमिका होगी.’’ अनुप्रिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर जारी अनिश्चितता की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला जल्द ही जनता के सामने आ जाएगा.

''जनता से दूरी बनाने का परिणाम है इतनी बड़ी शिकस्त''

प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रयोग की गयी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी किये जाने के बीएसपी मुखिया मायावती के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘मायावती जी द्वारा आरोप लगाना स्वाभाविक है. वह बहुत बड़ी हताशा का सामना कर रही हैं. यह जनता से दूरी बनाने का परिणाम है कि उनकी इतनी बड़ी शिकस्त हुई. दलित और पिछड़े वर्ग ने हममें विश्वास दिखाया है.’’

अनुप्रिया ने कहा कि अपना दल को पहली बार इतनी बड़ी कामाबी मिली. जीत के बाद आज पहली बार नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हो रही है. इसमें पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया है. मालूम हो कि बीजेपी के साथ तालमेल करके चुनाव लड़ रहे अपना दल ने इस बार विधानसभा चुनाव में नौ सीटें जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
हरियाणा: चुनाव आयोग ने SIR की तारीखों में किया बदलाव, अब 20 नवंबर तक मौका
हरियाणा: चुनाव आयोग ने SIR की तारीखों में किया बदलाव, अब 20 नवंबर तक मौका
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget