एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: मां-बेटी में नहीं होगी सुलह, अनुप्रिया गुट के खिलाफ लड़ेगी कृष्णा पटेल की पार्टी

इलाहाबाद: मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल की माँ कृष्णा पटेल की अगुवाई वाले अपना दल ने यूपी विधानसभा चुनाव किसी पार्टी से समझौते के बिना अकेले ही लड़ने का फैसला किया है. कृष्णा पटेल की अगुवाई वाला अपना दल यूपी में तकरीबन डेढ़ सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगा.

यूपी चुनाव: मां-बेटी में नहीं होगी सुलह, अनुप्रिया गुट के खिलाफ लड़ेगी कृष्णा पटेल की पार्टी

रोहनिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी कृष्णा पटेल

कृष्णा पटेल खुद पीएम मोदी की संसदीय सीट वाराणसी के तहत आने वाली रोहनिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि बाकी उम्मीदवारों का एलान 26 और 27 जनवरी को लखनऊ से किया जाएगा. माँ कृष्णा पटेल का गुट बेटी अनुप्रिया की पार्टी के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारेगा.

बेटी और दूसरी पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला

यूपी के सियासी संग्राम में बाप-बेटे के बीच छिड़ी अहम की लड़ाई अब ख़त्म हो चुकी है, लेकिन मां-बेटी में छिड़ी जंग थमने के बजाय अब और भी बढ़ चुकी है. मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल की माँ कृष्णा पटेल वाले अपना दल गुट ने किसी पार्टी से समझौता किये बिना बेटी और दूसरी पार्टियों के खिलाफ अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

Pallawi Patel- 05

डेढ़ सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगा कृष्णा पटेल गुट

पार्टी ने यह तय कर लिया है कि उनका गुट यूपी विधानसभा चुनाव में किसी से भी समझौता नहीं करेगी और अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी.

कृष्णा पटेल गुट डेढ़ सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इनमे वह सभी सीटें शामिल होंगी, जिन पर बेटी अनुप्रिया पटेल भी अपने उम्मीदवार उतारेंगी.

अनुप्रिया के गुट से कोई समझौता नहीं

कृष्णा पटेल गुट की उपाध्यक्ष और अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन पल्लवी पटेल का कहना है कि चुनाव के बाद उनकी पार्टी ज़रुरत के मुताबिक़ किसी पार्टी को समर्थन कर सकती है. पल्लवी पटेल के मुताबिक़ इस चुनाव में उनका बहन अनुप्रिया के गुट से कोई समझौता नहीं होगा और दोनों अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
आशुतोष रांका- सौरव दास की जमानत देने के लिए मजिस्ट्रेट को धमकी, दर्ज हुई FIR
आशुतोष रांका- सौरव दास की जमानत देने के लिए मजिस्ट्रेट को धमकी, दर्ज हुई FIR
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget