एक्सप्लोरर

वाराणसी: बलात्कार के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार

सिगरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कन्हैयालाल मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है.

वाराणसी: अभी बीजेपी एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और बीजेपी नेता को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी बीजेपी नेता का नाम कन्हैयालाल मिश्र है, जो भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं. ये मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के सिगरा इलाके का है. पीड़िता भी भदोही जिले की रहने वाली है.

रेलवे के एक बड़े अधिकारी से मुलाकात के बहाने युवती को होटल में बुलाया था सिगरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कन्हैयालाल मिश्र ने सिगरा थानाक्षेत्र स्थित एक होटल में एक युवती को बुलाया था. यह होटल भी एक बीजेपी पार्षद का बताया जा रहा है. पीड़िता के अनुसार उसे रेलवे के एक बड़े अधिकारी से मुलाकात करने के बहाने बुलाया गया था. पीड़िता जैसे ही होटल के कमरे में दाखिल हुई, आरोपी ने उसे दबोच लिया और रेप करने लगा. पीड़िता ने उसकी इस हरकत पर शोर मचाना शुरू किया और चंगुल से निकल 100 नंबर डायल कर दिया.

इस बीच होटल में रुके अन्य गेस्ट भी बाहर आ गए, उन लोगों ने भी पुलिस को घटना की सूचना दी. इस बीच होटल का मैनेजमेंट स्टाफ भी वहां पहुंच गया. होटल मैनेजमेंट ने युवती पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. युवती दबाव में न आते हुए अपने आरोप पर कायम रही.

पुलिस पर बीजेपी नेता मामले को रफादफा करने का दबाव घटना की सूचना पर महिला पुलिस की टीम होटल पहुंची. पीड़ित और आरोपी दोनों को सिगरा थाने लाया गया. यहां भी होटल का स्टाफ और कुछ बीजेपी नेता मामले को रफादफा करने का दबाव बनाते रहे.

सिगरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कन्हैयालाल मिश्रा के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget