एक्सप्लोरर

अमरोहा: पेड़ से लटका हुआ मिला पत्रकार का शव, हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

पत्रकार राकेश के बड़े भाई राजेश गोयल और छोटे भाई सुभाष का कहना है की राकेश की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है. शव को देख कर ऐसा लग रहा है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

अमरोहा: अमरोहा में एक दैनिक अख़बार से जुड़े पत्रकार का शव आदमपुर थाना इलाके में पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. सुबह सुबह जंगल को गये लोगों ने पेड़ के पास पत्रकार की मोटर साईकिल खड़ी हुई देखी वो लोग जब आगे बढ़े तो देखा कि पत्रकार का शव एक रस्सी के सहारे पेड़ से लटका हुआ था. पत्रकार का नाम राकेश कुमार गोयल था. परिवार वालों के मुताबिक पत्रकार को कल शाम किसी ने फोन कर के बुलाया था और उसके बाद वो घर वापस नहीं लौटे. परिवार वाले रात भर पत्रकार को ढूंडते रहे और सुबह होने पर पत्रकार का शव एक पेड़ की जड़ में लटका हुआ मिला.

पत्रकार राकेश के बड़े भाई राजेश गोयल और छोटे भाई सुभाष का कहना है की राकेश की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है. शव को देख कर ऐसा लग रहा है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा की ये हत्या है या फिर आत्महत्या.

अमरोहा के आदमपुर के रहने वाले राकेश कुमार गोयल पिछले लगभग बीस साल से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे परिवार वालों का आरोप है की गिरी नाम का एक व्यक्ति कल शाम राकेश को दावत के बहाने बुला कर ले गया था उस पर राकेश के एक लाख से ज्यादा रूपये भी उधार हैं. उसके साथ राकेश ने दावत खाई है और शाम सात बजे से राकेश लापता थे. रात भर राकेश की तलाश की लेकिन कहीं नही मिले सुबह पता चला की पास के जंगल में उनका शव पेड़ की जड़ में लटका हुआ है.

राकेश का शव पेड़ की जड़ में ऐसे लटका था जैसे वो बैठे हुए हो ऐसे में लगता है की हत्या के बाद शव को टांगने की कोशिश की गयी है. परिवार वाले इसे हत्या बता रहे है वहीँ सीओ हसनपुर अजय कुमार का कहना है की पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा की ये हत्या है या फिर आत्महत्या. पुलिस मामले की जाँच में कर रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके मुताबिक कार्यवाही की जाएगी. पत्रकार की हत्या से परिवार में मातम का माहौल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget