एक्सप्लोरर

यूपी: गृहमंत्री अमित शाह ने किया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 का उद्घाटन, सीएम और डिप्टी सीएम भी मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरु किया.

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरु किया. इस दौरान राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे.

इसके पहले लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गृह मंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी के प्रदेश अधयक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया. अमित शाह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे.

मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में यह दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की नींव रखी थी.

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी -2 में देश के शीर्ष नौ उद्योगपति अपनी निवेश योजनाओं के बारे में बताएंगे. इनमें अडानी समूह के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम अडानी, पेप्सिको इंडिया के सीईओ और प्रेजिडेंट अहमद अल शेख, आईटीसी के सीईओ संजीव पुरी, एचसीएल चेयरमैन शिव नाडर, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, सैमसंग इंडिया के सीईओ और प्रेजिडेंट एस.सी. हंग, टोरंट समूह के चेयरमैन सुधीर मेहता, मेदांता समूह के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन और फिक्की के प्रेसीडेंट संदीप सोमानी संबोधित करेंगे.

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में उद्योगों पर आधारित छह सत्र भी होंगे. दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्च रिंगऔर इलेक्ट्रनिक्स मैन्युफैक्च रिंग पर अलग-अलग हल में सत्र चलेंगे. वहीं, दोपहर 3.45 से शाम 5.15 बजे तक टूरिज्म एंड फिल्म, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और पावर एंड रिन्युएबल एनर्जी पर केंद्रित सत्र आयोजित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget