एक्सप्लोरर

BJP कार्यकर्ता हत्याकांड: यूपी डीजीपी ने कहा- 12 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा हत्या का खुलासा

ओपी सिंह ने कहा कि हमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिनके आधार पर जांच की जा रही है. रंजिश की बात भी सामने आई हैं. इसके लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं जो अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही हैं.

नई दिल्ली: अमेठी में बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह हत्याकांड को लेकर यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने दावा किया है कि 12 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें कुछ पुराने विवाद का पता चला है. हमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिनके आधार पर जांच की जा रही है. रंजिश की बात भी सामने आई हैं. ओपी सिंह ने कहा कि इसके लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं जो अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है.

इस मामले पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दुख जताते हुए कहा कि मुझे अपने कार्यकर्ता की मौत से बहुत दुख हुआ है. हत्यारा जो भी है उसे छोड़ा नहीं जाएगा. वहीं कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर हमला करते हुए कहा कि जब बीजेपी सरकार अपने कार्यकर्ता की रक्षा नहीं कर पा रही तो आम जनता की कैसे करेगी.

जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र सिंह स्मृति ईरानी की जीत का जश्न मनाकर घर लौटे थे. तभी कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी. आनन-फानन में परिजन सुरेंद्र सिंह को ट्रामा सेंटर लखनऊ ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सुरेंद्र सिंह की हत्या पर बीजेपी के अमेठी लोक सभा के संयोजक राजेश अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस की हताशा और घटना के हालात को देखते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए.

राजेश ने कहा कि चुनाव के बाद से कांग्रेस में हताशा है इसलिए घटना की गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए.

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि इस घटना के राजनीतिक हत्या होने से इंकार नहीं किया जा सकता. सभी पहलू पर जांच हो रही है. सिंह पूर्व प्रधान रहे हैं लिहाजा यह पुरानी रंजिश का मामला भी हो सकता है.

लोकसभा चुनाव के दौरान जूता वितरण प्रकरण में सुरेंद्र सिंह काफी चर्चा में रहे थे. उन्हें स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता था.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर बरौलिया गांव के लोगों को जूते बांटने का आरोप लगाते हुए इसे अमेठी के लोगों का अपमान बताया था. बरौलिया गांव को पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था.

अमेठी: बीजेपी कार्यकर्ता हत्याकांड में नया मोड़, बेटे को कांग्रेस समर्थकों पर हत्या में शामिल होने का शक

यूपी: सपा से नाराज स्थानीय नेताओं ने सुब्रत पाठक को कन्नौज में दिलाई जीत, चाचा शिवपाल होते तो नहीं हारतीं डिंपल

यूपी: बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या, अमेठी रवाना हुईं स्मृति ईरानी

यूपी: स्मृति ने अमेठी में इस तरह गढ़ी जीत की कहानी, कांग्रेस यहां 16 बार दर्ज कर चुकी है जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई मेयर ऋतु तावड़े और पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर विवाद पहुंचा पुलिस थाने, जानें पूरा मामला
मुंबई मेयर ऋतु तावड़े और पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर विवाद पहुंचा पुलिस थाने, जानें पूरा मामला
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
दिल्ली: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लोगों से 19 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
दिल्ली: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लोगों से 19 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget