एक्सप्लोरर

अमेठी: बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, दो अब भी फरार

बता दें कि दो आरोपियों की तलाश में पुलिस अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है. आरोपियों के खिलाफ धारा 302 और 120B के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. परिवार की ओर से हत्या में सांसदी और ग्राम प्रधानी चुनाव की रंजिश का जिक्र किया जा रहा है.

  अमेठी: यूपी के अमेठी में बीजेपी से जुड़े एक कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वो हथियार भी बरामद कर लिया है जो हत्या में इस्तेमाल हुआ था. डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि हमने तीन हत्या के संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. दो संदिग्ध अभी भी फरार हैं और हम उन्हें जल्द ही पकड़ लेंगे. सभी सबूतों के आधार पर यह स्पष्ट है कि हत्या करने वाले 5 संदिग्धों और स्थानीय स्तर पर सुरेंद्र सिंह की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी. पाचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाम तक इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस घटना का खुलासा किया जा सकता है. पुलिस फिलहाल ये जानकारी कर रही है कि आखिर क्यों इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि कांग्रेस से जुड़े लोग इस हत्याकांड में शामिल हैं. बता दें कि सुरेंद्र सिंह शादी समारोह से लौट कर घर पहुंचे थे. घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे कि तभी अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. आनन-फानन में सुरेंद्र सिंह को रायबरेली जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया. लखनऊ ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया. स्मृति ने अर्थी को दिया कंधा सुरेंद्र सिंह के हत्या की खबर दिल्ली में स्मृति ईरानी को मिली तो पहले स्मृति ईरानी ने एसपी अमेठी से बात की. घटना की जानकारी ली और वह फिर खुद दिल्ली से अमेठी पहुंच गईं. स्मृति ईरानी ने सुरेंद्र सिंह के परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर अर्थी को कंधा भी दिया. पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे हत्यारे को- स्मृति स्मृति ईरानी ने परिवारे से मिलने के बाद कहा, ''हत्यारा अगर पाताल में भी होगा तो ढूंढ निकालेंगे. मैंने परिवार से सामने संकल्प लिया है कि जिसने गोली चलाई और जिसने गोली चलाने का आदेश दिया उसे सजा दिलाने तक सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. मुझे 23 मई को अमेठी को संभालने के लिए कहा गया था, इसका संदेश साफ और स्पष्ट है.'' यूपी सरकार भी सख्त उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ट्वीट किया गया, ''अमेठी के पूर्व प्रधान श्री सुरेन्द्र सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या पर माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ ने डीजीपी को कड़ी कार्रवाई करने और अगले 12 घंटों में परिणाम दिखाने के निर्देश दिये हैं. मामले की जांच के लिए आईजी लखनऊ को भेजा गया है.'' डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, ''हम सारे एंगल को देख रहे हैं, हमें कुछ पुरानी रंजिशों का भी पता चला है. हमारी टीम बेहद सघन जांच में लगी हुई हैं. अभी तक हमने सात लोगों को हिरासत में रखा है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से हमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget