एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़ी, पुलिस ने संभाले हालात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस संबंध में आंबेडकर युवक संघ ने मझोला थाने में मामला दर्ज कराया है. रविवार सुबह जब कुछ लोग गागन चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में पहुंचे तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिली. इसके बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. यहां भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर लोग आक्रोशित थे. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया. इसके बाद क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराए जाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई. अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के कोषाध्यक्ष जितेंद्र जौली ने बताया कि रविवार सुबह पार्क में किसी शरारती तत्व ने बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसमें एक उंगली को तोड़ा गया है साथ ही प्रतिमा के सिर को क्षतिग्रस्त किया गया है. मझोला थाने में इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई के लिए कहा गया है. सहायक पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र में आज सुबह भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिली थी. मौके पर पुलिस बल भेजा गया है. मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget