एक्सप्लोरर

मुझे बार-बार विलेन बताना ठीक नहीं, मुझे जीने दो: अमर सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर पिता-पुत्र का झगड़ा खत्म हो गया. अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का निष्कासन रद्द कर दिया गया, लेकिन इस सबमें एक बार फिर अखिलेश के अंकल और समाजवादी पार्टी महासचिव अमर सिंह को विलेन बताया जा रहा है. इस पर अमर सिंह का कहना है कि बार-बार उन्हें विलेन कहना ठीक नहीं है.

 

अमर सिंह ने कहा, 'मुझे जीने दें और अगर मैं इसका कारण बताया जा रहा हूं तो वो(मुलायम) मेरा बलिदान कर दें. मुझे छुट्टी दें.' इसके बाद उन्होंने कहा कि 'अगर सच में उनके अनुभवी, परिपक्व नेताओं को मैंने बरगलाया है तो वो छुपाए नहीं, परिवार के सदस्यों को बता दें.' अमर सिंह ने कहा, 'अगर ऐसा है तो साफ-साफ कह दो कि अमह सिंह ने भड़काया है, और अगर ऐसा नहीं है तो सपष्ट कर दें.' इसके बाद अपने शायराना अंदाज में अमर सिंह ने कहा, 'मुझे तुमसे कुछ नहीं चाहिए, मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो, मेरा दिल अगर कोई दिल नहीं उसे मेरे सामने तोड़ दो.' 'दर-दर की ठोकरों मुझे इतना बता दो मेरा कुसूर क्या है, मुझे जीने दो.' अमर सिंह उत्तर प्रदेश में समाजवादी परिवार के दंगल में अखिलेश समर्थकों के निशाने पर रहे हैं. खुद अखिलेश भी बिना नाम लिए सारे विवाद के लिए एक बाहरी शख्स को जिम्मेदार ठहराते रहे. इस पर लंदन में बैठे अमर सिंह ने कहा कि उन्हें बेवजह विलेन बनाया जा रहा है. मुलायम और अखिलेश के बीच सुलह की शर्तों में अमर सिंह को पार्टी से निकाले जाने की शर्त की भी चर्चा थी, हालांकि इस पर किसी ने खुल कर कुछ नहीं कहा और न ही अभी ऐसा कोई फैसला हुआ है लेकिन खुद अमर सिंह का कहना है कि ये नेताजी को तय करना है कि कौन गलत और कौन सही. फिलहाल पिता-पुत्र में सुलह के बाद समाजवादी पार्टी का हाइ वोल्टेज ड्रामा खत्म हो चुका है. हालांकि पार्टी के जिस अधिवेशन को लेकर अखिलेश और रामगोपाल को नोटिस दिया गया था, वो अधिवेशन आज तय वक्त पर हो रहा है, पर उम्मीद की जा रही है कि आज वहां कोई नया बखेड़ा नहीं खड़ा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget