एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: वकील की हत्या के बाद SSP का ट्रांसफर

दिनदहाड़े हुई वकील राजेश श्रीवास्तव की हत्या के बाद एसएसपी आकाश कुलहरि का ट्रांसफर कर दिया गया है. उनकी जगह जिले के नए कप्तान नितिन तिवारी होंगे.

इलाहाबाद: दिनदहाड़े हुई वकील राजेश श्रीवास्तव की हत्या के बाद एसएसपी आकाश कुलहरि का ट्रांसफर कर दिया गया है. उनकी जगह जिले के नए कप्तान नितिन तिवारी होंगे. नितिन इससे पहले पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा थे. आकाश कुलहरि को डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील राजेश श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में हाईकोर्ट समेत सभी अदालतों के वकील हड़ताल पर हैं. वकीलों की हड़ताल का ज़बरदस्त असर देखने को मिल रहा है और अदालतों में कोई कामकाज नहीं हो रहा है.

वकीलों की यह हड़ताल फिलहाल तीन दिनों के लिए है. इलाहाबाद में सभी अदालतों के वकील कामकाज ठप्प किए हुए हैं और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. एसएसपी का तबादला किए जाने के बावजूद वकीलों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है.

इलाहाबाद: शहर में लगातार हो रही हत्याएं, डीजीपी का दावा बेहतर है सूबे की क़ानून व्यवस्था

प्रदर्शनकारी वकीलों ने पीड़ित परिवार को पचास रूपये लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने के साथ ही वकील की हत्या करने वाले शूटरों की फ़ौरन गिरफ्तारी किए जाने और वकीलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है. हड़ताली वकील सोमवार सुबह फिर से बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे.

गौरतलब है कि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील राजेश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के विरोध में इलाहाबाद के वकील कल सड़कों पर उतर आए थे और उन्होंने जमकर आगजनी व हिंसा की थी. इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी एसएसपी आकाश कुलहरि को तलब कर उन्हें ज़रूरी दिशा निर्देश दिया था.

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि वकील को गोली मारने वाले दोनों शूटर अभी पकडे नहीं जा सके हैं. वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थीं. हत्या से नाराज़ यूपी सरकार ने इलाहाबाद के एसएसपी को हटाकर उनकी जगह नितिन तिवारी को नया पुलिस कप्तान बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget