एक्सप्लोरर

यूको बैंक के 17 लॉकर्स से 7 करोड़ की चोरी, 4 दिन बाद भी खाली हैं पुलिस के हाथ

इलाहाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों ने यूको बैंक में घुसकर वहां के सत्रह लॉकरों से तकरीबन सात करोड़ रूपये की ज्वैलरी और कैश चोरी कर लिया. इस मामले में चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं.

इलाहाबाद: इलाहाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों ने यूको बैंक में घुसकर वहां के सत्रह लॉकरों से तकरीबन सात करोड़ रूपये की ज्वैलरी और कैश चोरी कर लिया. इस मामले में चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं. वारदात के कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा सकी है कि इस सनसनीखेज वारदात में किस गिरोह का हाथ है.

पैसेंजर को खून की उल्टी करते देख RPF कॉन्सटेबल ने पीठ पर पहुंचाया हेल्थ सेंटर

पुलिस यह ज़रूर मान रही है कि गैस कटर के साथ तकरीबन पांच घंटे तक बैंक में रहकर आराम से चोरी का काम कोई नौसिखिया नहीं कर सकता और इसके पीछे जरूर किसी पेशेवर गिरोह का हाथ होगा. अफसरों का कहना है कि शातिर चोरों की तलाश में मध्य प्रदेश- बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं.

दलित के घर हथियार लेकर खाना खाने पहुंचे बीजेपी के नेता, चौपाल में हुआ हंगामा

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ क्लू मिले हैं. इसके आधार पर जेल में बंद कुछ अपराधियों से भी पूछताछ कराई जा रही है. इस बारे में इलाहाबाद के एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि इलाहाबाद पुलिस और यूपी एसटीएफ की साझा टीम जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी.

आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अस्पताल में तूफान पीड़ितों से मिले

गौरतलब है कि इलाहाबाद के सिविल लाइंस स्थित यूको बैंक की मुख्य ब्रांच में उनतीस अप्रैल की रात को तीन नकाबपोश बदमाश पीछे खिड़की तोड़कर गैस कटर व दूसरे हथियारों के अंदर दाखिल हुए. बैंक में घुसते ही इन्होने सीसीटीवी और स्मॉग अलार्म का कनेक्शन काट दिया था. चोर तकरीबन पांच घंटे तक बैंक में थे.

'मैं मरना चाहती हूं क्योंकि मेरे नंबर अच्छे नही आएंगे' लिखा और दे दी जान

इस दौरान उन्होंने सत्रह लॉकरों के ताले तोड़कर उनमें रखे तकरीबन सात करोड़ की ज्वेलरी कैश व अन्य सामान चोरी कर लिए. बदमाशों ने बैंक के करेंसी चेस्ट को भी गैस कटर से काटने की कोशिश की, लेकिन कैश बॉक्स तोड़ पाने में वह नाकाम रहे थे. बैंक को इस चोरी का पता मंगलवार एक मई को चला जब तीन दिनों की छुट्टी के बाद ब्रांच खुली थी. पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, लेकिन अभी उसके हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget