एक्सप्लोरर

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत, NSA के खिलाफ अर्जी खारिज

अदालत के फैसले के मुताबिक एनएसए की पूरी कार्रवाई नियमों के मुताबिक है और उसमें ऐसी कोई गलती नहीं है, जिसके आधार पर उसे रद्द करने का आदेश दिया जा सके.

इलाहाबाद: पश्चिमी यूपी की सहारनपुर जेल में बंद भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ़ रावण को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है. चंद्रशेखर ने अपने खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानी एनएसए अवधि तीन महीने बढ़ाए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में जो अर्जी दाखिल की थी, अदालत ने उसे आज खारिज कर दिया है. अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि चंद्रशेखर उर्फ़ रावण के खिलाफ एनएसए के तहत जो कार्यवाही की गई है, उसमे कुछ भी गलत नहीं है. इसके अलावा अपराध की गंभीरता को देखते हुए भी चंद्रशेखर को किसी तरह की राहत नहीं दी जा सकती.

अदालत के फैसले के मुताबिक एनएसए की पूरी कार्रवाई नियमों के मुताबिक है और उसमें ऐसी कोई गलती नहीं है, जिसके आधार पर उसे रद्द करने का आदेश दिया जा सके. हाईकोर्ट के इस फैसले से भीम आर्मी के मुखिया को बड़ा झटका लगा है. चंद्रशेखर को कुछ दिन और जेल में रहना होगा.

चंद्रशेखर की अर्जी पर सुनवाई जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस डीके सिंह की डिवीजन बेंच में हुई. बता दें कि पिछले साल पांच मई को महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर सहारनपुर में दलितों और राजपूतों में जातीय संघर्ष हुआ था. इस हिंसा में आगजनी और फायरिंग तक हुई थी. हिंसा भड़काने का आरोप भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ़ रावण पर लगा था. सहारनपुर में हुए बवाल में चंद्रशेखर रावण के खिलाफ गंभीर धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज किये गए थे. वह इस समय सहारनपुर की जिला जेल में बंद है.

चंद्रशेखर को सहारनपुर की जिला अदालत से एक और इलाहाबाद हाईकोर्ट से चार मुकदमों में जमानत मिल चुकी है. पिछले साल दो नवम्बर को सहारनपुर के डीएम ने भीम आर्मी मुखिया के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई का आदेश दिया था. एनएसए के तहत हुई कार्रवाई को ही हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी में चुनौती दी गई थी. अदालत ने इस मामले में 27 अप्रैल को अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget