एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक की बेटी ने पिता से बताया जान का खतरा, नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने दो वीडियो वायरल कर यूपी भर में सनसनी मचा दी है. इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें पति के साथ 15 जुलाई को पेश होने के लिए कहा है.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दलित युवक से ब्याह रचाकर सुर्ख़ियों में आईं बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी को फौरी तौर पर कोई राहत नहीं दी है. अदालत ने साक्षी और उसके पति अजितेश को 15 जुलाई को कोर्ट में पेश होने को कहा है. आज की सुनवाई के बाद अदालत ने इस केस में कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया है और मामले की सुनवाई पंद्रह जुलाई तक के लिए टाल दी है.

अदालत में आज साक्षी के वकील ने तमाम दलीलें पेश करते हुए सुरक्षा मुहैया कराए जाने का आदेश दिए जाने की गुहार लगाई, लेकिन अदालत ने फौरी तौर पर कोई राहत नहीं देते हुए 15 जुलाई की तारीख तय कर दी है. साक्षी और उसके पति अजितेश को पंद्रह जुलाई को कोर्ट में पेश होकर अपनी बात रखनी होगी.

उनकी दलीलों से संतुष्ट होने के बाद ही अदालत इस मामले में कोई आदेश जारी करेगा. मामले की सुनवाई आज जस्टिस वाई के श्रीवास्तव की बेंच में हुई. साक्षी ने अपनी अर्जी में यूपी सरकार, बरेली के एसपी और बरेली के कैंट थाने के एसएचओ के साथ ही अपने पिता व बीजेपी विधायक राजेश मिश्र उर्फ़ पप्पू भरतौल को भी पक्षकार बनाया है.

यूपी: बेटी के आरोपों पर विधायक राजेश मिश्रा ने दी सफाई, कहा- मैंने किसी को नहीं दी धमकी

गौरतलब है कि बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से बीजेपी के विधायक राजेश मिश्र उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी दलित समुदाय के अजितेश कुमार से प्रेम करती थी. गैर बिरादरी का होने की वजह से विधायक राजेश मिश्र और उनका परिवार शादी के लिए राजी नहीं था.

साक्षी कुछ दिनों पहले ही घर छोड़कर चली गई और उसने चार जुलाई को प्रयागराज के एक मंदिर में वैदिक रीति रिवाजों के साथ अजितेश कुमार से शादी कर ली. दोनों एक होटल में छिपकर रह रहे थे. विधायक पिता राजेश मिश्र के कुछ करीबियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों भागकर किसी गुप्त स्थान पर चले गए हैं.

साक्षी ने इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर अपने व पति के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है. अदालत में होने वाली सुनवाई से पहले साक्षी ने दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किये हैं.

इन दोनों वीडियो में उसने विधायक पिता, परिवार के दूसरे सदस्यों व कुछ अन्य लोगों से जान का खतरा बताया है और खुद अपने - पति अजितेश व उसके परिवार वालों के साथ कोई अनहोनी होने पर पिता को ही ज़िम्मेदार ठहराए जाने की बात कही है. साक्षी और उसके पिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यूपी: विधायक की बेटी ने हाईकोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार, बरेली पुलिस पर लगाया पिता के दबाव में काम करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget