एक्सप्लोरर

कुंभ मेले में कम कीमत में मिलेंगे कैदियों के बनाए उम्दा सामान

पिछली बार पवित्र स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं ने आगरा जेल के कैदियों का बनाया पेठा बहुत पसंद किया था. इस बार भी यह आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा. इसके अलावा, खिलौने, मंदिर, खड़ाऊ, लकड़ी की चौकी और हवन कुंड, गार्डेन अंब्रेला, दरी सहित रोजमर्रा और सजावट का सामान इस बार कुंभ मेले में बिक्री के लिए रखा जाएगा.

इलाहाबाद: योगी सरकार अगले वर्ष लगने वाले प्रयाग कुंभ मेले की तैयारियों में जोरशोर से लगी हुई है. शासन और प्रशासन के इसके सफल आयोजन में व्यस्त होने के बीच उत्तर प्रदेश की जेलों में भी इसकी तैयारियां चल रही हैं. वैसे कुंभ मेला और जेल का कोई मेल नहीं है, लेकिन मेले में कैदियों के बने सामान की खूब बिक्री होती है जिसे देखते हुए विभिन्न जेलों में सामान का स्टॉक जमा किया जाने लगा है.

पिछली बार पवित्र स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं ने आगरा जेल के कैदियों का बनाया पेठा बहुत पसंद किया था. इस बार भी यह आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा. इसके अलावा, खिलौने, मंदिर, खड़ाऊ, लकड़ी की चौकी और हवन कुंड, गार्डेन अंब्रेला, दरी सहित बहुत तरह का रोजमर्रा और सजावट का सामान इस बार कुंभ मेले में बिक्री के लिए रखा जाएगा और इनसे प्राप्त होने वाली आय को सरकारी खजाने में जमा करा दिया जाएगा.

नैनी केंद्रीय कारागार के डीआईजी बी.आर. वर्मा ने बताया, “हमने सभी जेलों को पत्र लिखकर स्टाक जमा करने को कहा है. उन्होंने काम शुरू कर दिया है. नैनी जेल से कुल 38 तरह के सामान कुंभ मेले में बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे.”

वर्मा ने बताया कि पिछले (2013 के) कुंभ मेले में आगरा जेल का पेठा लोगों को खासा पसंद आया और करीब छह क्विंटल पेठा की बिक्री हुई थी, जबकि मांग इससे भी अधिक थी. इस बार कुंभ मेले में आगरा जेल से पेठा, बेल्ट, जूते आदि मंगाए गए हैं.

उन्होंने बताया कि बंदियों द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है, जबकि मूल्य अपेक्षाकृत कम होते हैं. आगामी कुंभ में आजमगढ़ जेल से खिलौने मंगाए गए हैं, सीतापुर जेल से दरी मंगाई गई है और फतेहगढ़ जेल से गार्डेन अंब्रेला मंगाया गया है.

वर्मा ने बताया कि नैनी जेल में निर्मित मंदिर, खड़ाऊ, लकड़ी की चौकी और हवन कुंड, कुंभ मेले में हाथोंहाथ बिक जाते हैं. वाराणसी जेल के कैदियों द्वारा तैयार पीतल का घंटा, लोटा, थाली और गिलास की भारी मांग रहती है.

नैनी जेल के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नैनी जेल में कंबल फैक्टरी, सिलाई उद्योग, काष्ठ कला, लौह उद्योग़ साबुन उद्योग, फिनायल उद्योग, हथकरघा उद्योग में 1000-1200 कैदी काम करते हैं.

वहीं वर्मा ने बताया कि जिस तरह से सरकार आगामी कुंभ को अद्भुत बनाने की तैयारी कर रही है, उसे देखते हुए हमें इस कुंभ मेले में सामान की कहीं अधिक बिक्री होने की उम्मीद है.

वर्मा ने बताया कि कैदियों द्वारा निर्मित सामान की बिक्री से प्राप्त आय सरकारी खजाने में जमा कर दी जाती है. इस बार के मेले में दो तीन तरह की चाय तैयार करने वाली मशीनें भी लगाई जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget