एक्सप्लोरर

बाहुबली नेता अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, असलहे निरस्त करने की सिफारिश

इलाहाबाद: इलाहाबाद की शियाट्स एग्रीकल्चर डीम्ड युनिवर्सिटी में असलहाधारियों गुर्गों के साथ घुसकर वहाँ के टीचर्स व स्टाफ के साथ मारपीट करने के आरोपी समाजवादी पार्टी के पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

बाहुबली नेता अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, असलहे निरस्त करने की सिफारिश

22 दिसंबर को इलाहाबाद के नैनी थाने में तलब

पुलिस ने अतीक और उनके साथ गुंडागर्दी करने वाले कई समर्थकों के असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश कर दी है तो साथ ही वायस सैम्पल देने व बयान दर्ज कराने के लिए अतीक को नोटिस भी जारी कर दिया है. पुलिस ने अतीक को 22 दिसंबर को इलाहाबाद के नैनी थाने में तलब किया है.

हालांकि इन सबके बावजूद अब तक अतीक को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर इलाहाबाद पुलिस की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं. गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अतीक और उनके किसी गुर्गे को अब तक गिरफ्तार न करने पर इलाहाबाद पुलिस अब सवालों के घेरे में है.

नहीं की अतीक और उनके किसी गुर्गे को गिरफ्तार करने की कोशिश

सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि पुलिस ने इसी मामले में एफआईआर दर्ज होने के अगले दिन ही डीम्ड यूनिवर्सिटी से बर्खास्त दो छात्रों को बर्खास्त कर उन्हें जेल भेज दिया था, लेकिन तकरीबन हफ्ते भर का वक्त बीतने के बावजूद पुलिस ने अब तक अतीक व उनके किसी गुर्गे को गिरफ्तार करने की कोशिश ही नहीं की.

इलाहाबाद पुलिस इस मामले में किस कदर दबाव में है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मीडिया में इस मामले में बाइट देते हुए एसपी यमुनापार अशोक कुमार राय ने अतीक के नाम के साथ हर बार जी लगाकर उनका रसूख बताने की कोशिश की.

Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004

कैम्पस में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई थीं घटना की तस्वीरें 

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद और गुर्गों ने नक़ल के मामले में बर्खास्त किये गए दो छात्रों को बहाल किये जाने का दबाव बनाने के लिए इलाहाबाद की शियाट्स एग्रीकल्चर डीम्ड यूनिवर्सिटी में 14 दिसंबर को ले धावा बोलकर वहां के टीचर्स व प्रशासनिक अफसरों के साथ मारपीट की थी और सरेआम हथियारों का प्रदर्शन किया था. घटना की कुछ तस्वीरें कैम्पस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थीं.

सामने आया अतीक का एक धमकी भरा ऑडियो

यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर इलाहाबाद पुलिस ने अतीक, उनके गुर्गों व बर्खास्त किये गए दोनों छात्रों के खिलाफ डकैती,बलवा करने व मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था. वारदात के अगले दिन इसी मामले में अतीक का धमकी भरा एक आडियो भी सामने आया था जिसमें वह मुकदमा वापस लेने के लिए डीम्ड युनिवर्सिटी के पीआरओ को धमका रहे हैं. पुलिस ने इसी आडियों की जाँच के लिए अतीक को वायस सैम्पल देने का नोटिस जारी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget