एक्सप्लोरर

अमित शाह के मुलाकात के बाद एक बार फिर नीतीश ने छेड़ी विशेष राज्य के दर्जे की मांग

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी, कांग्रेस और पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (जाप) लगातार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग कर रही है.

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ मिलकर सरकार चला रहे नीतीश कुमार ने एक बार फिर मोदी सरकार से विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की है. नीतीश ने विशेष राज्य का दर्जा की मांग ऐसे समय में दोहराई है जब हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पटना जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इस मुलाकात से यह संदेश देने की कोशिश की गई थी की जेडीयू-बीजेपी गठबंधन में सबकुछ ठीक चल रहा है. लेकिन इस बीच नीतीश ने एक बार फिर विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग छेड़ दी है.

आपको बता दें कि जेडीयू और बीजेपी के बीच पिछले कुछ महीने से सीटों को लेकर तनातनी थी. बीच-बीच में जेडीयू खुलकर विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग उठाती रही. पिछले महीने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हुई तो उस बैठक में भी नीतीश ने खुलकर दर्जा की मांग की.

आज बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, ''हम 2006 से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की मांग कर रहे हैं. 14वीं वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की जरूरत नहीं है. इसलिए हम इस मुद्दे पर लगातार दबाव बना रहे हैं. हमने 15वें वित्त आयोग के सामने पूरे मामले को रखा है.'' नीतीश कुमार ने कहा, ''बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने के लिए सभी पार्टियां समर्थन कर रही है.''

आपको बता दें कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी, कांग्रेस और पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (जाप) लगातार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग कर रही है. आरजेडी का कहना है कि नीतीश कुमार गुमराह कर रहे हैं. पार्टी का कहना है कि जब बिहार में बीजेपी सत्तारूढ़ है तो केंद्र पर वह क्यों नहीं दबाव बना रही है?

वहीं जेडीयू का कहना है कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इस मामले में तब जरूरी कदम उठाने में असफल क्यों रही, जब वह एक दशक तक केंद्र की सत्ता में थी.

कांग्रेस ने की संसद-विधानसभा में महिला आरक्षण की मांग, राहुल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget