एक्सप्लोरर

Coronavirus: UP में सरकार के कड़े इंतजाम, एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर जागरुकता अभियान पर जोर

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग के प्रबंध किये गए हैं. जो भी यात्री विदेश से लखनऊ आ रहे हैं उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग से होकर गुजरना पड़ता है.

लखनऊः देशभर में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जैसी स्थिति है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में नोएडा, आगरा और लखनऊ में संदिग्ध मिलने के बाद सरकार हर एहतियाती कदम उठा रही है. यूपी में राजधानी लखनऊ में सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है और साथ ही एयरपोर्ट पर विशेष एहतियात उठाये जा रहे हैं. थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी ज़िलों को ज़रूरी कदम उठाने को कहा है.

लखनऊ एयरपोर्ट पर हो रही है स्क्रीनिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग के प्रबंध किये गए हैं. जो भी यात्री विदेश से लखनऊ आ रहे हैं उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग से होकर गुजरना है. थर्मामीटर लगाकर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ लोगों की जांच कर रहा है. अबतक दो हज़ार से ज़्यादा लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग लखनऊ में की जा चुकी है. इसके लिए छह डॉक्टर और छह पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाईं गई है.

फीवर वाले यात्रियों को भेजा जा रहा है अस्पताल

यात्रियों की जांच करने वाले डॉक्टर डीके वर्मा ने बताया कि हर यात्री को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होता है जिसको भी सौ डिग्री तक फीवर होता है, उसे तुरंत अस्पताल भेजा जाता है. इसके लिए एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस भी रखी गई है. उन्होंने बताया कि कल रात को एक यात्री में फीवर पाया गया था जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया. लोकबंधु अस्पताल में सभी संदिग्धों को भेजा जाता है. वहां जांच कर अगर पॉजिटिव मरीज़ मिलता है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाता है वहीं अगर रिपोर्ट सामान्य आती है तो अस्पताल उसे डिस्चार्ज कर देता है.

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने की जरूरी बैठक

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को कोरोना वाइरस को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ज़रूरी दिशानिर्देश जारी किये. उन्होंने बताया कि आगरा में छह लोगों में पॉजिटिव रिपोर्ट मिली थी, जिसके बाद पुष्टि के लिए सभी छह लोगों के सैम्पल पुणे की लैब में भेज दिए गए हैं. पुणे की लैब से रिपोर्ट आने तक सभी छह संदिग्धों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा एयरपोर्ट पर ख़ास चौकसी बरती जा रही है. साथ ही कुछ अस्पतालों में एहतियातन आइसोलेशन वार्ड तैयार किये गए हैं. राज्य सरकार लगातार केंद्र के संपर्क में है ताकि ज़रूरी कदम उठाये जा सकें.

नेपाल से सीमा सटी होने के चलते चेकपोस्ट पर भी हो रही है निगरानी

फिलहाल पूरे यूपी में नोएडा, आगरा, लखनऊ और वाराणसी समेत अन्य ज़िलों में एहतियात बरती जा रही है. यूपी की सबसे बड़ी सीमा नेपाल से लगती है. ऐसे में नेपाल की सीमा से सटे चेकपोस्ट पर भी थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है. यूपी में भी मास्क और हैण्ड सेनिटाइज़र की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सरकार लोगों को इंफेक्शन से बचाने के लिए जागरूक करने के लिए विज्ञापनों के ज़रिये अभियान भी शुरू कर रही है.

Coronavirus से लड़ने के लिए कितनी तैयार है दिल्ली, सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...
E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget