एक्सप्लोरर

सीएम योगी के 'गन्ना' वाले बयान पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, दी ये सलाह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों को कम गन्ना उगाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि चीनी से शुगर होती है लिहाजा गन्ने के अलावा अन्य फसलों को भी उगाया जाये.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों को कम गन्ना उगाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि चीनी से शुगर होती है लिहाजा गन्ने के अलावा अन्य फसलों को भी उगाया जाये. ये बात उन्होंने चीनी का कटोरा कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में कही. अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बयान पर निशाना साधा है. यूपी के डीजीपी और उनकी गाड़ी को नहीं पहचान सके नोएडा के दो पुलिसवाले उन्होंने ट्वीट किया," बात-बात में पाकिस्तान का विरोध करने वाली भाजपा सरकार ने वहाँ से अरबों रुपयों की चीनी आयात करके भारत के किसानों को नुक़सान पहुँचाया है. इससे किसानों की आय बढ़ाने का भी उनका वादा जुमला साबित हुआ है. इससे आक्रोशित किसान अपने गन्ने लेकर 2019 में इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं." एससी-एसटी अधिनियम में परिवर्तन के लिए सबसे ज्यादा बीजेपी जिम्मेदार: दिग्विजय एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा," भाजपा सरकार गन्ना-बक़ाया न चुकाने से जिस तरह गन्ना किसानों का विरोध झेल रही है उस आग में अब प्रवचनीय मुख्यमंत्री जी ने ये कहकर घी डाल दिया है कि गन्ना न उगाएँ इससे डायबीटीज बढ़ती है. इससे अच्छा वो एक सलाह अपने मतांध समर्थकों को दें कि वो समाज में हिंसा-नफ़रत की कड़वाहट न घोलें." साधू बन कर वृंदावन में रह रहे थे दो बांग्लादेशी, बनवा लिए थे पैन और आधार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बागपत दौरे पर थे वहां उन्होंने चीनी मिल मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 अक्टूबर तक गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया गया तो सरकार का डंडा भी चलेगा. यहीं पर योगी ने किसानों से गन्ने के अलावा अन्य फसलों को भी बोने की अपील की. योगी ने कहा कि दिल्ली का बाजार पास है आप लोग फायदे में रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget