एक्सप्लोरर

जनता को बहकाने का काम भाजपा सरकार ने किया तेज- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया है कि वो लोगों को बहका रही है. अखिलेश ने कहा कि जनता को गुमराह करने में भाजपा का कोई जवाब नहीं है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने जनता को बहकाने का काम तेज कर दिया है. अखिलेश ने कहा, "भाजपा सरकार का आधा समय व्यतीत होने को है इसलिए उसने जनता को बहकाने का काम तेज कर दिया है."

उन्होंने कहा कि लोक लुभावन घोषणाएं करके जनता को गुमराह करने में भाजपा का कोई जवाब नहीं है. पांच साल पहले हुए लोकसभा चुनावों में जनता को अच्छे दिनों का सुनहरा सपना दिखाया गया था. किसानों की कर्जमाफी, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना, नौजवानों को नौकरी, मंहगाई, भ्रष्टाचार से छुटकारा जैसे तमाम वादे भी किए गए थे. ये वादे...वादे ही रह गए. जनता अच्छे दिनों के फेर में बदहाल होती गई.

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को बहकाने का काम तेज कर दिया है. ताजा मिसाल है दो साल में हर घर को नल से जल देने की और नमामि गंगे का स्मरण कर राज्य सरकार वाहवाही बटोरना चाहती है.

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के पांच साल बीत गये, गंगा जी से किए वादे के बावजूद गंगा न तो निर्मल हुई और नहीं उसको मैला करने वाले नालों पर रोक लगी है. अब 2020 मार्च तक गंगा को निर्मल बनाने के वादे पर कौन विश्वास करेगा? गंगा के साथ यमुना और काली नदी की सफाई भी जरूरी है.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेयजल संकट काफी गंभीर है. बुंदेलखण्ड में बहुत बुरी दशा है. समाजवादी सरकार ने टैंकरो के अलावा तालाबों के पुनरूद्धार का काम भी शुरू किया था. रिकार्ड संख्या में पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का काम किया था. भाजपा सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. यहां तक कि राजधानी लखनऊ के सभी निवासियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है. तमाम क्षेत्रों में गंदा पानी आने की शिकायतें आम है. कई इलाकों में जलस्तर नीचे जाने से हैण्डपम्प काम नहीं कर पा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget