एक्सप्लोरर

बंगले में तोड़फोड़: अखिलेश यादव ने कहा- जो भी साजिश करने वाले का नाम बताएगा उसे 11 लाख रुपए इनाम दिए जाएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि बंगले में तोड़फोड़ का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह योगी सरकार की एक साजिश के अलावा और कुछ नहीं है. उन्होंने दावा किया कि बंगला खाली करने के बाद कुछ लोग हथौड़ा लेकर उनके द्वारा खाली किए गए आवास में गए थे, ताकि एसपी की छवि खराब की जा सके.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि कुछ दिनों पहले सरकारी बंगला खाली करने के बाद वहां तोड़फोड़ किए जाने का उन पर आरोप बीजेपी की साजिश है. अखिलेश ने कहा कि बंगले में तोड़फोड़ का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह योगी सरकार की एक साजिश के अलावा और कुछ नहीं है. उन्होंने दावा किया कि बंगला खाली करने के बाद कुछ लोग हथौड़ा लेकर उनके द्वारा खाली किए गए आवास में गए थे, ताकि एसपी की छवि खराब की जा सके.

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान बीजेपी द्वारा मकान में किए गए अवैध निर्माण के आरोप पर अखिलेश ने कहा कि उनके मकान में कोई भी अवैध निर्माण नहीं हुआ था. जो भी निर्माण हुए थे, उन सबकी एनओसी अभी भी उनके पास है और वह आने वाले समय में इसे मीडिया को भी देंगे.

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उनके द्वारा खाली किए गए आवास में तोड़फोड़ की साजिश करने वाले लोगों के नाम बताएगा, उसे पार्टी की ओर से 11 लाख रुपए इनाम के रूप में दिए जाएंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में वह खुद भी कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाएंगे, जिससे उनका मनोबल बढ़ाया जा सके और एसपी सरकार में किए गए जनकल्याणकारी कामों को जनता के बीच लोकसभा चुनाव के पहले पहुंचाया जा सके.

अखिलेश ने छात्र नेताओं पर अलग-अलग जिलों में यूपी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर भी निशाना साधा और कहा कि यह छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश भर है, मगर अन्याय के खिलाफ पार्टी ने हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी.

एसपी प्रमुख ने बलिया जिले से 600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर साइकिल चलाकर लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बधाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget